Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

16 साल की उम्र में ऐसे दिखते थे TMKOC के बापू जी

बापू जी यानी कि अमित भट्ट को लेकर कौन यकीन करेगा कि अभी वह इतने भी उम्र दराज नहीं हैं. उनका जन्म 1972 में हुआ था और वह फिलहाल 49 साल के हैं.

16 साल की उम्र में ऐसे दिखते थे TMKOC के बापू जी

Tarak mehta ka ooltah chashma bapu ji

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah एक ऐसा शो है जो सालों से चला आ रहा है और सालों तक चलेगा. भविष्य में इस शो को भी ऐसे ही याद किया जाएगा जैसे कि हमारे बड़े अपने समय की रामायण, महाभारत, बुनियाद और शांति को याद करते हैं. पिछले 13 साल से चले आ रहे इस शो में कई किरदार बदले लेकिन इसके कंटेंट ने कभी दर्शकों को बोर नहीं किया. यही वजह है कि सालों से टिके किरदार इस शो की पहचान बन चुके हैं और किरदार की पर्सनैलिटी एक्टर्स पर ऐसे फिट हुई है कि लोग इन्हें असल जिंदगी में भी वैसा ही समझते हैं जैसे कि वे टीवी पर दिखते हैं.

अब बापू जी यानी कि अमित भट्ट को लेकर कौन यकीन करेगा कि अभी वह इतने भी उम्र दराज नहीं हैं. उनका जन्म 1972 में हुआ था और वह फिलहाल 49 साल के हैं. कुछ समय पहले उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी. इस तस्वीर को देखकर फैन्स हैरान रह गए थे. लोग उनकी तुलना शाहरुख खान से कर रहे थे. वायरल तसीवर में उनकी उम्र करीब 16 साल रही होगी.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amit Bhatt (@amitbhatt9507)

 

अपनी तस्वीर अमित ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. इसके कैप्शन में उन्होंने बताया था कि तस्वीर 1989 की है. इस तस्वीर पर एक फैन ने लिखा, क्या यह बाजीगर के शाहरुख खान हैं? अहमद ने लिखा, किसी जमाने में बापूजी भी शाहरुख खान लगा करते थे. रुतबा ने लिखा, माशा अल्लाह आप जवानी में बहुत खूबसूरत रहे और आपकी एक्टिंग भी बहुत अच्छी है. अल्लाह आपको हमेशा सलामत रखे और आपको लंबी जिंदगी दे. इस फोटो पर कई फैन्स ने शाहरुख खान को भी टैग किया था.

ये भी पढ़ें:

1- Fake है Devoleena Bhattacharjee की सगाई, क्यों किया यह सारा नाटक ?

2- Amitabh Bachchan बने Crypto किंग? जानिए ढाई साल में कमाए कितने करोड़ रुपये

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement