Advertisement

Taarak Mehta: सनी लियोनी के गाने पर Babita Ji ने किया धमाकेदार डांस, देखें- VIDEO

मुनमुन दत्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हलचल मचा रहा है जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है.

Taarak Mehta: सनी लियोनी के गाने पर Babita Ji ने किया धमाकेदार डांस, देखें- VIDEO

मुनमुन दत्ता

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी के मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में नजर आने वाले हर किरदार की अलग फैन फॉलोइंग है. वहीं, इसमें 'बबीता जी' (Babita Ji) का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) की बात ही अलग है. मुनमुन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के बीच चर्चा में बनी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिख जाती हैं. हाल ही में मुनमुन अपने एक ऐसे ही पोस्ट के कारण जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सनी लियोनी (Sunny Leone) के गाने पर जमकर परफॉर्म करती दिखाई दे रही हैं.

वायरल हो रहा वीडियो

मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो गोल्डन रंग की शिमरी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. उन्होंने कानों में पिंक रंग के शानदार ईयरिंग्स पहने हुए हैं और वो इस लुक में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं. वहीं, वो सिजलिंग अंदाज में डांस भी कर रही हैं. उनके बैकग्राउंड में सनी लियोनी का मशहूर गाना 'पनघट' सुनाई दे रहा है. इस वीडियो में मुनमुन का बेबाक अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है. यहां देखें वायरल हो रहा मुनमुन दत्ता का यह वीडियो-

ये भी पढ़ें- जब रवीना टंडन की आंखों में आंसू देख भड़क गए थे सनी देओल, अक्षय कुमार से जुड़ा है किस्सा

 

लोगों को आई जेठालाल की याद

इस वीडियो पर मिल रहे फैंस के कमेंट्स को देखें तो हर कोई उनकी तारीफें करता दिखाई दे रहा है. कई लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि उनका ये वीडियो देखकर 'जेठालाल' के होश उड़ जाएंगे. बता दें कि मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर ऐसे ही पोस्ट करने को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. बीते दिनों वो रिएलिटी शो बिग बॉस 15 में खास मेहमान के तौर पर पहुंची थीं.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement