Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

कभी Kapil Sharma शो पर भड़के थे Taarak Mehta के Shailesh Lodha, जानिए अब क्यों हो रहे ट्रोल?

Shailesh Lodha का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो The Kapil Sharma Show के किरदारों पर सवाल उठाते दिख रहे हैं.

Latest News
कभी Kapil Sharma शो पर भड़के थे Taarak Mehta के Shailesh Lodha, जानिए अब क्यों हो रहे ट्रोल?

कपिल शर्मा, शैलेश लोढ़ा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी के मशहूर फैमिली कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'तारक भाई' का किरदार निभाने वाले एक्टर शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं. उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है जिसमें वो कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो को खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं. वहीं, इस पुराने वीडियो की वजह से वो आज बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं क्योंकि शैलेश, कपिल शर्मा के उसी शो पर बतौर गेस्ट पहुंचे हैं. इस आने वाले एपिसोड की एक झलक सामने आई है जिसे देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं.

कपिल के शो पर पहुंचे तो मचा बवाल

शैलेश लोढ़ा, 'द कपिल शर्मा शो' के आने वाले एपिसोड में खास गेस्ट बनकर पहुंचेंगे. इस शो के आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें कपिल बाकी सभी गेस्ट के साथ शैलेश का स्वागत भी करते नजर आ रहे हैं. कपिल शर्मा तारीफों के साथ शैलेश को इंट्रोड्यूस करते हैं. इस प्रोमो वीडियो के सामने आने के बाद से ही शैलेश इंटरनेट पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए क्योंकि एक दौर में उन्होंने इसी 'द कपिल शर्मा शो' की जमकर बुराइयां की थीं.

ये भी पढ़ें- बेटी से Dhanush के तलाक पर Rajinikanth की चुप्पी, Aishwarya के ससुर ने बताया क्यों टूटा रिश्ता?

 

 

कपिल शर्मा शो की बुराई

हाल ही में शैलेश का एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें शैलेश, कपिल शर्मा शो के हर कॉमिक कैरेक्टर पर सवाल उठा रहे हैं और इसकी तुलना में अपने शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' कों संस्कारी और बेहतर बता रहे हैं.

 

 

कही थी ये बातें

शैलेश इस वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि 'मैंने खुद से एक वादा किया है कि मैं टेलीविजन पर ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं करूंगा जिसके लिए मुझे अपनी बेटी से कहना पड़े कि बेटी इसे मत देखना. हास्य के नाम पर टेलीविजन पर इतनी फूहड़ता आ गई है कि मैं कुछ कार्यक्रम देखता हूं तो मुझे शर्म आती है. एक ऐसी दादी जो हर व्यक्ति को चूमना चाहती है. एक बुआ जो शादी के लिए बेताब है. एक पति जो अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता है. मैं उस कार्यक्रम में काम करता हूं जहां बेटा हर बात पर बाप के पैर छूता है'.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement