Advertisement

Sushmita Sen के साथ घूम रहे थे रोहमन शॉल, कैमरा देखते ही छिपा लिया मुंह

सुष्मिता सेन अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ बांद्रा में साथ नजर आए. दोनों कार में बैठे हुए थे.

Sushmita Sen के साथ घूम रहे थे रोहमन शॉल, कैमरा देखते ही छिपा लिया मुंह

Sushmita sen ex boyfriend

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Sushmita Sen कुछ दिनों पहले अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में थीं. अब वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ घूमने को लेकर चर्चा में हैं. सुष्मिता और Rohman Shawl गाड़ी में साथ घूम रहे थे पर जैसे ही कैमरे का सामना हुआ सुष्मिता ने तो आराम से मुस्कुरा कर पोज दिया लेकिन रोहमन घबरा गए. कैमरा देखते ही वह नीचे झुक गए. आप तस्वीरों में केवल उनकी जैकेट देख सकते हैं. उनका चेहरा कहीं भी नजर नहीं आ रहा है.

सुष्मिता सेन अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ बांद्रा में साथ नजर आए. दोनों कार में बैठे हुए थे. सुष्मिता ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं वहीं रोहमन ने डेनिम जैकेट पहनी थी. रोहमन पैपराजी को देखकर छिपते नजर आए. एक तरफ जहां फैन्स दोनों की दोस्ती को देख खुश है तो वहीं रोहमन की इस तरह की हरकत सवाल खड़े करती है.

 

बता दें कि 23 दिसंबर 2021 को सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर रोहमन के साथ एक तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर के साथ सुष्मिता ने रोहमन के साथ अपने रिश्ते को खत्म करने की अनाउंसमेंट की थी. अपनी पोस्ट में सुष्मिता ने लिखा, 'हम ने दोस्ती से शुरुआत की थी और हम दोस्त ही रहेंगे. ये रिश्ता खत्म हो गया लेकिन प्यार हमेशा रहेगा.' सुष्मिता की पोस्ट पर रोहमन ने भी कमेंट किया था. रोहमन ने कमेंट में लिखा- 'हमेशा' और साथ ही दिल के इमोजी भी इस्तेमाल किए. 

ये भी पढ़ें:

1- हार्ट सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए Sunil Grover

2- Karishma Tanna की हल्दी सेरेमनी की फोटो वायरल, गोवा में हो रही है शादी

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement