एंटरटेनमेंट
सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) और उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) के रिश्ते में दरार की खबरें काफी समय से आ रही थीं.
डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) और उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) के रिश्ते में दरार की खबरें काफी समय से आ रही थीं. हाल ही में एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसके जरिए उन्होंने साफ कर दिया है कि दोनों का रिलेशनशिप अब ओवर हो चुका है. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा है कि इस रिश्ते में प्यार और दोस्ती अभी बरकरार है. वहीं, सुष्मिता और रोहमन (Sushmita Sen- Rohman Shawl Breakup) ने जिस तरह अपने ब्रेकअप को हैंडल किया है उसे जमकर तारीफें भी मिल रही हैं.
सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोहमन शॉल के साथ एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में दोनों के मुस्कुराते चेहरों के साथ-साथ शानदार कैमिस्ट्री भी साफ नजर आ रही हैं. दोनों की ये फोटो किसी ट्रिप पर ली गई मालूम होती है. इस पिक्चर के साथ सुष्मिता ने अपने ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'हमने दोस्ती से शुरुआत की थी, हम दोस्त रहेंगे!! रिश्ता काफी पहले ही खत्म हो गया था... प्यार बाकी है'. यहां देखें वायरल हो रहा सुष्मिता का ये पोस्ट-
सुष्मिता का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस पोस्ट पर उन्हें फैंस और सेलेब्स की जमकर प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. हर किसी ने ब्रेकअप को शानदार तरीके से हैंडल करने और ग्रेसफुली लोगों के सामने लाने के लिए उनकी तारीफें की हैं. बता दें कि सुष्मिता और रोहमन की उम्र में 15 साल का अंतर होने के कारण उनका रिलेशनशिप हमेशा सुर्खियों में रहा था. हालांकि, सुष्मिता ने रोहमन के साथ अपना रिश्ता कभी नहीं छुपाया, कभी सोशल मीडिया के जरिए तो कभी ईवेंट पर वो अकसर रोहमन के लिए प्यार जाहिर करती दिखाई दीं.