Advertisement

Sushmita Sen ने गोद लिया बेटा? एक्ट्रेस ने बताई वायरल Photo की सच्चाई

Sushmita Sen की एक बच्चे के साथ क्यूट फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. एक्ट्रेस ने हाल ही में इसे लेकर बात की है.

Sushmita Sen ने गोद लिया बेटा? एक्ट्रेस ने बताई वायरल Photo की सच्चाई

सुष्मिता सेन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) अपने करियर के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी जबरदस्त सुर्खियों में रहती हैं. बीते दिनों रोहमन शॉल संग उनके ब्रेकअप को लेकर चर्चाएं रहीं. वहीं, हाल ही में ऐसी अफवाहें फैल रही थीं कि सुष्मिता ने एक बेटे को गोद लिया है. इस बच्चे के साथ सुष्मिता की फोटोज भी खूब वारल हुई थीं. अब एक्ट्रेस ने खुद इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है. सुष्मिता सेन ने एक पोस्ट शेयर कर वायरल हो रही फोटो की सच्चाई बताई है. उन्होंने एक बच्चे के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की है.

सुष्मिता ने दिया जवाब

सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने एक प्यार से बच्चे संग फोटो साझा की है. इस फोटो पर सुष्मिता ने लिखा- 'मेरे गॉडसन Amadeus से उसे लेकर मीडिया में वायरल हो रही रैंडम खबर पर बात कर रही हूं. उसके एक्सप्रेशन से सब जाहिर है'. इस फोटो को शेयर करते हुए सुष्मिता ने बताया है कि ये तस्वीर बच्चे की मां ने ली है. सुष्मिता के इस पोस्ट से जाहिर है कि उन्होंने इस बच्चे को गोद नहीं लिया है लेकिन वो इसके बेहद करीब हैं और बच्चे को गॉडसन मानती हैं.

ये भी पढ़ें- नए म्यूजिक वीडियो Hello पर ट्रोल हुए Govinda, जानिए क्या कह रहे हैं लोग?

 

सुष्मिता सेन

 

कैसे फैली अफवाह

बता दें कि बीते बुधवार को सुष्मिता को पपराजी ने स्पॉट किया था. इस दौरान वो अपने घर से निकलीं तो उनकी बेटी रेने और अलिसा के साथ एक बच्चा भी दिखा. सुष्मिता ने तीनों के साथ पोज दिए. इसके बाद से ही अफवाहें फैलने लगीं कि सुष्मिता ने बेटे को भी गोद ले लिया है. हालांकि, अब एक्ट्रेस ने दिलचस्प अंदाज में इस मामले पर सफाई दे दी है.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement