Advertisement

मेरा भारत महान... देखें Pawan Singh-Ravi Kishan का स्टार पावर, इंटरनेट पर छाए धमाकेदार डायलॉग्स

Pawan Singh और Ravi Kishan की धमाकेदार भोजपुरी फिल्म Mera Bharat Mahan का ट्रेलर रिलीज हो चुका है.

Latest News
मेरा भारत महान... देखें Pawan Singh-Ravi Kishan का स्टार पावर, इंटरनेट पर छाए धमाकेदार डायलॉग्स

भोजपुरी फिल्म 'मेरा भारत महान' का पोस्टर
 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों भोजपुरी (Bhojpuri) स्टार्स एक के बाद एक अपनी कई बड़ी फिल्मों का ऐलान कर रहे हैं. वहीं, अब इंडस्ट्री के मेगा स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और रवि किशन (Ravi Kishan) की जोड़ी ने अपनी फिल्म का ऐलान कर दिया है. दोनों की फिल्म 'मेरा भारत महान' (Mera Bharat Mahan Trailer) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. ये ट्रेलर सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड करता दिखाई दे रहा है. इस ट्रेलर में पवन और रवि की जोड़ी के साथ जबरदस्त डायलॉग भी सुनने को मिल रहे हैं. ट्रेलर को देखकर मालूम होता है कि रवि किशन एक अलग अंदाज में नजर आएंगे.

वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी ने 'मेरा भारत महान' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. फिल्म के नाम से ही जाहिर है कि ये देशभक्ति के जज्बे लबरेज होने वाली है. फिल्म 'मेरा भारत महान' में भोजपुरी इंडस्ट्री की तीन खूबसूरत एक्ट्रेसस अंजना सिंह, गरिमा परिहार और मणि भट्टाचार्य भी मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं. गरिमा परिहार इस फिल्म में न्यू फेस हैं लेकिन उनकी अदाकारी किसी मंझे हुए कलाकार से कम नहीं है. यहां देखें वायरल हो रहा पवन सिंह और रवि किशन की फिल्म का ट्रेलर-

 

 

ये भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav को नहीं पहचानतीं भोजपुरी एक्ट्रेस Priyanka Pandit? वीडियो देखकर चौंक जाएंगे

ये भी पढ़ें- Youtube पर रिलीज हुई प्रेम सिंह और तनुश्री की Bhojpuri फिल्म 'पंगेबाज', यहां देखें

इस फिल्म में पवन सिंह, सत्या, भोजपुरिया राजा, क्रेक फाइटर, वांटेड जैसी एक्शन पैक्ड फिल्म के बाद फिर से खतरनाक एक्शन में इस फिल्म में नजर आएंगे. इसमें एक्शन, इमोशन, ड्रामा, गीत - संगीत ऐसे हैं, जिसका आनंद थियेटर में ही ज्यादा मिल सकेगा. भोजपुरी फिल्म के ट्रेलर में एक से बढ़ कर एक डायलॉग के साथ रवि किशन और पवन सिंह की अदाकारी फिल्म की ओर आकर्षित करती है. फिल्म 'मेरा भारत महान' की रिलीज डेट अभी आउट नहीं हुई है मगर इस बारे में फिल्म के देवेन्द्र तिवारी का कहना है कि फिल्म को जल्द इस बारे में जानकारी दी जाएगी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement