Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

सनी देओल की 'लाहौर 1947' बनी 'बंटवारा 1947', प्रीति जिंटा के साथ मोशन पोस्टर में दिखा विभाजन का रोंगटे खड़े करने वाला मंजर

Batwara 1947 Release Date: सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' अब 'बंटवारा 1947' के नाम से जानी जाएगी. नए मोशन पोस्टर में दिखा विभाजन का रोंगटे खड़े करने वाला मंजर और प्रीति जिंटा की झलक. जानें फिल्म की नई रिलीज डेट और पूरी अपडेट.

Latest News
सनी देओल की 'लाहौर 1947' बनी 'बंटवारा 1947', प्रीति जिंटा के साथ मोशन पोस्टर में दिखा विभाजन का रोंगटे खड़े करने वाला मंजर

Image Credit: AI, IMDb

Add DNA as a Preferred Source
  • बंटवारा 1947 फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया जा रहा है.
  • फिल्म का टीजर 15 जून के आसपास आ सकता है.
  • हले यह फिल्म 13 अगस्त को रिलीज होने वाली थी.
  • फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा और करण देओल की मौजूदगी इसे और भी खास बनाती है.

बॉलीवुड के 'एक्शन किंग' सनी देओल अपनी दमदार फिल्मों के जरिए लगातार दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं. 'बॉर्डर 2' की अपार सफलता के बाद, अब फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लंबे समय से चर्चा में रही उनकी फिल्म, जिसे पहले 'लाहौर 1947' के नाम से जाना जा रहा था, अब एक नए अवतार में सामने आई है. जी हां, इस फिल्म का नाम बदलकर अब 'बंटवारा 1947' कर दिया गया है. हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने इसका एक धांसू मोशन पोस्टर जारी किया है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है.

मोशन पोस्टर में दिखा विभाजन का भयानक मंजर

हाल ही में सनी देओल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर को साझा करते हुए उन्होंने बेहद प्रभावशाली कैप्शन लिखा- "नफरत और डर के माहौल में, उन्होंने हिम्मत दिखाई." पोस्टर की शुरुआत सनी देओल के एक तीव्र दृश्य से होती है, जिसमें वे किसी तनावपूर्ण स्थिति में भागते हुए नजर आते हैं. इसके बाद झलक मिलती है उनके बेटे करण देओल की, और फिर एक खिड़की से बाहर झांकती प्रीति जिंटा की. बैकग्राउंड में गाड़ियों का जलना और चारों तरफ फैली आग विभाजन के उस खौफनाक मंजर को बयां करती है, जिसे फिल्म में बेहद गहराई से दर्शाया जाएगा. राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित यह फिल्म दर्शकों को उस दौर की कड़वी हकीकत के रूबरू कराएगी.

कब रिलीज होगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947'?

फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. पहले यह फिल्म 13 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे एक दिन आगे खिसकाकर 14 अगस्त 2026 कर दिया गया है. इस बदलाव के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा. 14 अगस्त को ही इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' भी रिलीज हो रही है. अब सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के उसी तारीख पर आने से दोनों सितारों के बीच सीधी टक्कर तय हो गई है. यह क्लैश देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों का रुझान किस ओर रहता है.

फिल्म में क्या-क्या होगा खास?

आमिर खान का जुड़ाव: इस फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया जा रहा है. चर्चा यह भी है कि आमिर खान फिल्म में एक कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि ट्रेलर या टीजर आने के बाद ही होगी.
टीजर का इंतजार: खबरों के अनुसार, फिल्म का टीजर 15 जून के आसपास आ सकता है. वहीं, फादर्स डे (21 जून) के मौके पर सनी देओल और करण देओल का एक खास प्रोमो भी जारी होने की चर्चा है.
सितारों की फौज: फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा और करण देओल की मौजूदगी इसे और भी खास बनाती है.

'बंटवारा 1947' अपनी कहानी और भव्यता के कारण भी साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन गई है. क्या सनी देओल अपनी इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच पाएंगे? यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन फिल्म का फर्स्ट लुक यह साफ कर रहा है कि यह फिल्म दर्शकों के लिए एक इमोशनल और इंटेंस अनुभव होने वाली है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement