Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Sunjay Kapur Funeral: दिल्ली में करना चाहती है Karishma Kapoor के पति का अंतिम संस्कार उनकी फैमिली, बीच में आई ये दिक्कत

Sunjay Kapur Funeral: मशहूर बिजनेसमैन और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का गुरुवार को ब्रिटेन में निधन हो गया था. उनका परिवार अंतिम संस्कार शव को दिल्ली लाकर करना चाहता है, लेकिन एक प्रोसेस के कारण इसमें देरी होने की संभावना है.

Latest News
Sunjay Kapur Funeral: दिल्ली में करना चाहती है Karishma Kapoor के पति का अंतिम संस्कार उनकी फैमिली, बीच में आई ये दिक्कत
Add DNA as a Preferred Source

Sunjay Kapur Funeral: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) के पूर्व पति संजय कपूर के अंतिम संस्कार में एक खास कारण से देरी हो सकती है. मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का गुरुवार को लंदन में निधन हो गया था. 53 साल के संजय निधन के समय पोलो मैच खेल रहे थे. उनके निधन के बाद करिश्मा कपूर के घर शोक जताने वालों का तांता लगा हुआ है. संजय का परिवार उनके शव को दिल्ली लाकर अपने पुश्तैनी घर से अंतिम विदाई देना चाहता है, लेकिन एक खास प्रोसेस के चलते इसमें अड़चन आ गई है. इसके चलते संजय के अंतिम संस्कार में देरी होने की संभावना है. 

संजय की यूएस नागरिकता से हो रही देरी
दरअसल संजय कपूर ने भारतीय नागरिकता छोड़ दी थी. फिलहाल वे अमेरिकी नागरिक थे. उनकी नागरिकता के चलते ही उनका शव दिल्ली लाकर अंतिम संस्कार करने में अड़चन आ रही है. इसके लिए एक बड़ी डॉक्यूमेंट प्रोसेस है, जिसे अभी उनका परिवार लंदन में पूरा कर रहा है. संजय कपूर की मौजूदा पत्नी प्रिया सचदेव के पिता ससुर अशोक सचदेव ने यह जानकारी मीडिया को दी है. एक मीडिया हाउस से बात करते हुए सचदेव ने बताया कि संजय का पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद सारे डॉक्यूमेंट्स पूरे किए जाएंगे. इसके बाद उनका पार्थिव शरीर भारत भेजा जाएगा. 

मधुमक्खी के डंक से हुई है संजय की मौत
सोना कॉमस्टार लिमिटेड के चेयरमैन संजय कपूर की मौत का कारण मधुमक्खी के डंक को माना जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पोलो मैच खेलते समय मुंह में गलती से चली गई मधुमक्खी के अंदर डंक मारने पर उनका दम घुट गया, जिससे दिल का दौरा आया और उनकी मौत हो गई है. भारत के बिजनेस-स्पोर्ट्स वर्ल्ड की मशहूर हस्ती संजय को मोटरस्पोर्ट्स और पोलो का बहुत शौक था.

मौत से ठीक पहले ही दी थी अहमदाबाद हादसे पर श्रद्धांजलि
संजय कपूर सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव थे. मौत से ठीक पहले भी वे सोशल मीडिया पर अपने विचार शेयर कर रहे थे. उन्होंने मौत से पहले अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे (Air India Plane Crash) को लेकर भी दुख जताया था और उसमें मरने वालों को श्रद्धांजलि दी थी. इसके बाद उनकी ही मौत की खबर आई, जिससे सभी हैरान हो गए.

13 साल चली थी संजय और करिश्मा की शादी
संजय और करिश्मा कपूर की 2003 में शादी हुई थी. दोनों की एक बेटी समायरा और बेटा कियान है. साल 2014 में दोनों अलग रहने लगे थे और 2016 में शादी के 13 साल बाद उनका ऑफिशियल तलाक हो गया था. इसके बाद उन्होंने मॉडल प्रिया सचदेव को 5 साल डेट करने के बाद उनके साथ शादी की थी. संजय और प्रिया का भी एक बेटा अजरियस कपूर है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Advertisement
Advertisement

Advertisement