Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

The Kapil Sharma Show छोड़ देंगी सुमोना चक्रवर्ती, जानिए क्या है कारण?

Sumona Chakravarti के 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ने की अफवाहें एक वायरल वीडियो के कारण उड़ रही हैं.

Latest News
The Kapil Sharma Show छोड़ देंगी सुमोना चक्रवर्ती, जानिए क्या है कारण?

Sumona Chakravarti, The Kapil Sharma Show

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी का मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बना रहता है. बीते दिनों कपिल शर्मा के शो से ब्रेक लेने की रिपोर्ट्स ने फैंस को झटका दे दिया था. वहीं, अब 'कप्पू' की ऑनस्क्रीन वाइफ यानी सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) को लेकर निराश करने वाली खबर आ रही है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सुमोना ने कपिल का शो छोड़ने का फैसला ले लिया है. वहीं, सुमोना के इस फैसले के पीछे की वजह को लेकर भी जानकारी सामने आई है. हालांकि, खुद ना तो सुमोना और ना ही कपिल ने इसे लेकर कोई ऑफीशियल एनाउंसमेंट किया है.

इसलिए उड़ी ये अफवाहें

'द कपिल शर्मा शो' में 'कप्पू शर्मा' की बीवी बनकर सभी को हंसाने वाली सुमोना के शो छोड़ने की अफवाहें पहले भी उड़ चुकी हैं. वहीं, हाल ही में इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुमोना चक्रवर्ती कपिल शर्मा का साथ छोड़कर एक नए टीवी शो का हाथ पकड़ रही हैं. दरअसल, हाल ही में सुमोना के नए बांगला टीवी शो का प्रोमो रिलीज हुआ है. जिसके बाद से सुमोना के कपिल शर्मा शो छोड़ने की चर्चाएं सोशल मीडिया पर तेज हो गई हैं. ये प्रोमो जीजेस्ट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है और इस शो का नाम है 'शोनार बेंगॉल'.

 

 

ये भी पढ़ें- किसे एक्सपोज करने की बात कर रही हैं सलमान खान की एक्स- गर्लफ्रेंड Somy Ali? शॉकिंग पोस्ट में लिया ऐश्वर्या का नाम

ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा शो पर John Abraham का बड़ा बयान, बताया क्यों नहीं पसंद आइटम नंबर

अलग लुक में सुमोना

इस शो में सुमोना चक्रवर्ती काफी अलग लुक में दिखाई दे रही हैं. शो का प्रोमो देखकर मालूम होता है कि वो बंगाल को एक्सप्लोर करती दिखाई देंगी. शो में रेट्रो और मॉर्डन कल्चर का मिलन देखने को मिलेगा. जीजेस्ट का नया शो 30 मार्च से रात 8 बजे टेलीकास्ट होने जा रहा है. वहीं, अब देखना होगा कि क्या वाकई सुमोना इसके लिए 'द कपिल शर्मा शो' को अलविद कहेंगी या नहीं.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें 

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement