Advertisement

6 नवंबर का संयोग! Sulakshana Pandit के निधन के दिन ही सालों पहले हुई थी संजीव कुमार की मौत, जानें दोनों की लव स्टोरी

Sulakshana Pandit  Sanjeev Kumar Relation: मशहूर गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वे दिवंगत अभिनेता संजीव कुमार से एकतरफा प्यार करती थीं, जिनका निधन भी 6 नवंबर को ही हुआ था. दरअसल, सुलक्षणा पंडित एक्टर संजीव कुमार से एकतरफा प्यार करती थीं.

Latest News
6 नवंबर का संयोग! Sulakshana Pandit के निधन के दिन ही सालों पहले हुई थी संजीव कुमार की मौत, जानें दोनों की लव स्टोरी
Add DNA as a Preferred Source

Sulakshana Pandit  Sanjeev Kumar Relation: मशहूर अभिनेत्री और गायिका सुलक्षणा पंडित का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया. सुलक्षणा पंडित अपने समय की एक बहुमुखी प्रतिभा थीं, जिन्होंने अपनी मधुर गायकी और अभिनय से बॉलीवुड में एक खास मुकाम बनाया था. उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है. 
सुलक्षणा कभी संजीव कुमार के प्यार में थी. अजीब बात तो यह है कि दोनों ने दुनिया को अलविदा भी एक ही तारीख को किया. एक्टर संजीव कुमार की मृत्यु साल 1985 में 6 नवंबर को हुई थी. इस संयोग के बाद, हम आपको दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं. 

संजीव कुमार से एकतरफा प्यार करती थीं सुलक्षणा

सुलक्षणा पंडित का जीवन उनकी सफल कलाकारी के साथ-साथ उनके एकतरफा प्यार के लिए भी जाना जाता है. सुलक्षणा अपने समय के दिग्गज अभिनेता संजीव कुमार से बेहद प्यार करती थीं. यह एक दुखद संयोग है कि संजीव कुमार का निधन भी आज ही के दिन, 6 नवंबर, 1985 को हुआ था, यानी ठीक 40 साल पहले.

अभिनय करियर की शुरुआत और प्यार का सफर

Sulakshana Pandit affairs with Sanjeev Kumar

1975 में सुलक्षणा पंडित ने फ़िल्म 'उलझन' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, और इत्तेफ़ाक से इस फ़िल्म में उनके सह-कलाकार संजीव कुमार थे. पहली ही फ़िल्म में साथ काम करने के बाद, सुलक्षणा पंडित को संजीव कुमार से प्यार हो गया. हालांकि, सुलक्षणा ने कभी भी अपनी भावनाओं को संजीव कुमार के सामने जाहिर नहीं किया. संजीव कुमार का दिल पहले से ही कहीं और था. वह हेमा मालिनी से बेपनाह प्यार करते थे. खबरों के अनुसार, उन्होंने 'शोले' की शूटिंग के दौरान हेमा मालिनी को शादी के लिए प्रपोज भी किया था, लेकिन हेमा ने धर्मेंद्र से प्यार के चलते उनके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया.

प्रस्ताव और ठुकराया गया प्यार

'ड्रीम गर्ल' द्वारा प्रस्ताव अस्वीकार किए जाने के बाद संजीव कुमार का दिल टूट गया था. इस दर्द भरे दौर में उन्होंने अपना दुख सुलक्षणा पंडित के साथ साझा किया, क्योंकि दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई थी. संजीव कुमार के दर्द को देखकर, सुलक्षणा ने हिम्मत की और उनके सामने अपने प्यार की भावनाओं को व्यक्त किया. दुर्भाग्य से, संजीव कुमार ने सुलक्षणा पंडित के प्यार का जवाब नहीं दे पाए और उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया.

अविवाहित रहीं सुलक्षणा पंडित 

संजीव कुमार द्वारा प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद, सुलक्षणा पंडित ने फैसला किया कि वह हमेशा अविवाहित रहेंगी. संजीव कुमार का भी बाद में किसी से विवाह नहीं हुआ, जबकि हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से शादी कर ली. खबरों के मुताबिक, 1985 में संजीव कुमार के निधन के बाद सुलक्षणा पंडित गहरे डिप्रेशन में चली गई थीं.
साल 1999 में एक हादसे ने उनकी जिंदगी और बदल दी. एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया था कि वह बाथरूम में गिर गई थीं, जिससे उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई. उन्हें चार बड़ी सर्जरी से गुजरना पड़ा. इस दुर्घटना के बाद वह लगभग सार्वजनिक जीवन से दूर हो गईं और एकांत में रहने लगीं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement