Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

सारा अली खान संग चैट करता था Sukesh Chandrashekhar, जाह्नवी कपूर को दिया महंगा तोहफा?

Sukesh Chandrashekhar एक्ट्रेस सारा अली खान और जाह्नवी कपूर पर भी जाल फेंकने का काम कर चुका है.

Latest News
सारा अली खान संग चैट करता था Sukesh Chandrashekhar, जाह्नवी कपूर को दिया महंगा तोहफा?

Sukesh Chandrashekhar, Sara Ali Khan, Janhavi kapoor

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ठगी के आरोप में फंसे सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) केस से जुड़ी नई अपडेट्स आए दिन सामने आती रहती है. हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस के अलावा सुकेश ने बॉलीवुड की कई और बड़ी एक्ट्रेसेस पर जाल फेंकने की कोशिश की थी. इसमें सारा अली खान (Sara Ali Khan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का नाम भी सामने आया है. बताया सुकेश और सारा की चैट होती थी और जाह्नवी को तो सुकेश ने एक महंगा तोहफा दे भी दिया था. बताया जा रहा है कि सुकेश अपनी पहचान छुपाकर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को फंसाने की कोशिश करता था.

सारा को दिया महंगा तोहफा

सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस को महंगे तोहफे तो दिए ही थे वहीं, कई और बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी टारगेट बनाने की कोशिश की थी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सुकेश 2021 में सारा अली खान व्हाट्सएप पर बात करता था. सुकेश ने अपनी पहचान छुपाने के लिए सीक्रेट नाम सुकेश सूरज रखा था. सुकेश ने सारा को महंगी गाड़ी करने की इच्छा जाहिर की लेकिन जांच अधिकारियों को बताया है कि उन्होंने कोई महंगा गिफ्ट नहीं लिया था लेकिन सुकेश ने उन्हें लाखों की कीमत वाली फ्रैंक मुलर वॉच और चॉकलेट बॉक्स दिया था.

ये भी पढ़ें- Pratik Sehajpal को पपराजी ने बताया 'दूसरा सिद्धार्थ शुक्ला', देखें- क्या मिला रिएक्शन

ये भी पढ़ें- Shark Tank खत्म हुए 1 महीना हो गया, जज Ashneer Gorver अब तक खा रहे हैं गालियां!

जाह्नवी कपूर को पत्नी ने फंसाया

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सुकेश ने जाह्नवी कपूर से भी महंगे तोहफे दिए हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो सुकेश ने जाह्नवी को अपना निशाना पत्नी लीना पॉल के जरिये बनाया था. ने जाह्नवी को 18 लाख रुपये और महंगा बैग गिफ्ट किया था. लीना ने सलून की ओनर बनकर जाह्नवी को उद्घाटन के लिए बेंगलुरु बुलाया था जिसके लिए उन्हें फीस के तौर पर 18.94 लाख रुपये मिले थे. इस दौरान उन्हें Christian Dior का बैग भी गिफ्ट किया गया था.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement