Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Jacqueline Fernandez को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज कर चुके हैं सुकेश चंद्रशेखर, रिंग पर लिखा था नाम?

Sukesh Chandrashekhar ने एक्ट्रेस Jacqueline Fernandez को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था और इस दौरान एक खास रिंग भी दी थी.

Jacqueline Fernandez को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज कर चुके हैं सुकेश चंद्रशेखर, रिंग पर लिखा था नाम?

सुकेश चंद्रशेखर, जैकलीन फर्नांडीज

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) से जुड़े केस को लेकर आए दिन नई और शॉकिंग अपडेट्स सामने आती रहती हैं. बीते दिनों मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सुकेश ने एक्ट्रेस सारा अली खान और जाह्नवी कपूर को भी फंसाने के लिए जाल फेंका था. वहीं, एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) के साथ रिलेशनशिप होने की बात सुकेश खुद ही कबूल चुके हैं. हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में  बताया जा रहा है कि सुकेश, जैकलीन को बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज भी कर चुके हैं. इसके अलावा सुकेश ने जैकलीन को जो रिंग दी थी उसे लेकर भी डिटेल्स सामने आई हैं.

रिंग से जुड़ी डिटेल

सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं. वहीं, जैकलिन के साथ सुकेश के रोमांटिक रिलेशनशिप की काफी समय से चर्चाएं हैं. हाल ही में न्यूज 18 की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सुकेश ने जैकलीन को टिफनी ब्रांड की डायमंड की रिंग देकर प्रपोज किया था. यही नहीं इस रिंग पर सुकेश ने J और S नाम के अक्षर भी लिखवाए थे. इस रिंग की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है. वहीं, इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि जैकलीन को सुकेश ने अपना इंट्रोडक्शन देते हुए कहा था कि वो जयललिता के परिवार से जुड़ा है.

ये भी पढ़ें- कौन है Conman Sukesh Chandrashekar, तिहाड़ प्रशासन पर जिसने लगाया उत्पीड़न का आरोप?

ये भी पढ़ें- ट्रोल हुईं Jacqueline Fernandez, लोग बोले Sukesh Chandrashekhar से हैंडसम है जैकी का बॉडीगार्ड

जैकलीन कर चुकी हैं इनकार

बता दें कि जैकलीन, सुकेश के साथ रिश्ते में होने की अफवाहों से साफ इनकार कर चुकी है. इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि सुकेश ने जैकलीन के माता-पिता को भी करोड़ों के तोहफे दिए जिनमें लक्जरी कार भी शामिल हैं. जैकलीन के साथ प्राइवेट तस्वीरें लीक होने के बाद सुकेश ने कबूल किया था कि वो जैकलीन के साथ रिलेशनशिप में थे. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement