Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Suhana Khan Post: 'लव यू..', प्रपोजल से बेहद खुश हैं शाहरुख की लाडली, वायरल हुआ सुहाना खान का रिएक्शन

Suhana Khan Instagram Post: सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर अर्जुन छिब्बा के प्रपोजल की ड्रीमी फोटो शेयर की है. इसके साथ, एक्ट्रेस ने पोस्ट में लव यू भी लिखा है. शाहरुख खान की लाडली का रिएक्शन का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. पढ़ें पूरी खबर..

Latest News
Suhana Khan Post: 'लव यू..', प्रपोजल से बेहद खुश हैं शाहरुख की लाडली, वायरल हुआ सुहाना खान का रिएक्शन

Image Credit: AI, Social Media

Add DNA as a Preferred Source

Suhana Khan Instagram Post: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी गतिविधियों के कारण चर्चा में रहती हैं. सुहाना अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. हाल ही में सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसी पोस्ट साझा की है, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है.

क्या है सुहाना खान की इस वायरल पोस्ट का सच?

हाल ही में सुहाना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में एक कपल का बेहद रोमांटिक 'प्रपोजल' मोमेंट कैद है, जिसे देखकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

किसके प्रपोजल से खुश हैं सुहाना खान?

दरअसल, यह तस्वीर सुहाना खान के कजिन ब्रदर अर्जुन छिब्बा की है. अर्जुन, गौरी खान के भाई विक्रांत छिब्बा के बेटे हैं. तस्वीर में अर्जुन को अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड मानवी गौर को प्रपोज करते हुए देखा जा सकता है, जो किसी फिल्म के सीन जैसा 'ड्रीमी' लग रहा है.
अपने भाई और भाभी की इस खुशी में शामिल होते हुए सुहाना ने दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- "आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई. मेरी तरफ से दोनों को बहुत सारा प्यार (लव यू..)". सुहाना का यह प्यारा सा रिएक्शन अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Suhana khan cousin proposal photo with GF

ये भी पढ़ें- फिल्मों में डेब्यू करने से पहले क्या करती थीं Suhana Khan, शाहरुख की लाडली की पहली मूवी कौन सी? जानें

सुहाना खान का वर्कफ्रंट: 'किंग' के लिए बढ़ी एक्साइटमेंट

सुहाना खान के करियर की बात करें तो, उन्होंने जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में कदम रखा था. नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म में उनके साथ खुशी कपूर, वेदांग रैना और अगस्त्या नंदा नजर आए थे.
अब फैंस की नजरें सुहाना की अपकमिंग फिल्म 'किंग' पर टिकी हैं. यह फिल्म इसी साल 2026 में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें सुहाना खान और शाहरुख खान पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे. पिता और बेटी की इस जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement