Advertisement

'नाचेंगे सारी रात' फेम सिंगर Taz का 54 की उम्र में निधन, अमाल मलिक ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

मशहूर सिंगर ताज कोमा में चले गए थे जिसके बाद से उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी. वहीं, आज उनके निधन की खबर आई.

Latest News
'नाचेंगे सारी रात' फेम सिंगर Taz का 54 की उम्र में निधन, अमाल मलिक ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

सिंगर ताज

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 90s के दौर के मशहूर सिंगर ताज का 29 अप्रैल को निधन (Singer Taz Passes Away) हो गया है. वो 54 की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी मौत लिवर फेलियर के कारण हुई है. बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से बीमार थे और कोमा में चले गए थे जिसके बाद से वो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे. ताज का असली नाम तारसेम सिंह सैनी था. उनके निधन की खबर मिलते ही फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए शोक जाहिर किया है.

कोमा से बाहर आने के बाद...

'नाचेंगे सारी रात' फेम सिंगर को ताज के नाम से जाना जाता था. मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताया जा रहा है कि वो हर्निया से पीड़ित थे और लिवर फेल होने के चलते कोमा में चले गए थे. दो साल पहले हर्निया की सर्जरी होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते सर्जरी को टाल दिया गया. इस साल मार्च में वह कोमा से बाहर आ गए थे और उनकी सेहत में थोड़ा सुधार भी हुआ था. उनके परिवार की ओर से 23 मार्च को एक स्टेटमेंट जारी किया गया था लेकिन फिर से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और शनिवार को उनके निधन की खबर आ गई.

 

 

 

ये भी पढ़ें- नहीं रहे बैटमैन में जान डालने वाले कॉमिक लेजेंड Neal Adams, पत्नी ने बताया किस बीमारी ने ली जान?

ये भी पढ़ें- भारतीय सिनेमा के जन्मदाता थे Dadasaheb Phalke, जानें पहली फिल्म से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

सेलेब्स ने किया पोस्ट

ताज के निधन की खबर सामने आने के बाद अमाल मलिक समेत कई सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है. अमाल मलिक ने ट्विटर पर 'लेजेंड तुम्हें श्रद्धांजलि'. अमाल ने अपने पोस्ट के साथ इमोजी के जरिए दुख जाहिर किया है. इसके अलाना सिंगर बाली सागो ने पोस्ट में लिखा- 'हैप्पी बर्थडे भाई. तुम बहुत याद आओगे'. 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करे

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement