Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

'सनी संस्कारी..' स्क्रीनिंग के बीच जब अचानक थिएटर पहुंचे सान्या-रोहित, फैंस हुए बेकाबू!

SSKTK Screening in Theatre: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की स्क्रीनिंग के दौरान सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ अचानक मुंबई के एक थिएटर में पहुंचे. स्टार्स को देख फैंस झूम उठे और उनके साथ तस्वीरें क्लिक कराईं, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 43% तक गिर गई है.

Latest News
'सनी संस्कारी..' स्क्रीनिंग के बीच जब अचानक थिएटर पहुंचे सान्या-रोहित, फैंस हुए बेकाबू!
Add DNA as a Preferred Source

Sanya-Rohit At Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Screening: वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ स्टारर फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भले ही बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर रही हो, लेकिन हाल ही में मुंबई के एक थिएटर में फिल्म की टीम ने शानदार नज़ारा पेश किया. दरअसल, जब थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग चल रही थी, तभी फिल्म की स्टारकास्ट सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ अचानक वहां पहुंच गए. अपने पसंदीदा स्टार्स को अचानक सामने देखकर फैंस खुशी के मारे झूम उठे.

स्क्रीनिंग के दौरान सान्या और रोहित का सरप्राइज

फिल्म की स्क्रीनिंग के बीच सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ ने थिएटर हॉल में एंट्री ली. स्टार्स को देखते ही वहां मौजूद दर्शकों का एक्साइटमेंट लेवल दोगुना हो गया. पूरा ऑडिटोरियम तालियों और सीटियों से गूंज उठा. थिएटर का माहौल देखने लायक था. स्टार्स ने दर्शकों के साथ फिल्म देखी, हंसे और तस्वीरें क्लिक कराईं. उन्होंने फैंस को उनके प्यार के लिए धन्यवाद दिया. इस दौरान का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस की खुशी साफ देखी जा सकती है.

यह भी पढ़ें- सनी संस्कारी की ‘तुलसी कुमारी’ Sanya Malhotra ने घटाया वजन, ट्रेनर ने शेयर किया Secret Weight Loss Tips

'SSKTK' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ने में फिलहाल नाकाम साबित हो रही है. पहले दिन फिल्म ने ठीक-ठाक शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन केवल 5.25 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही अब तक फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 14.5 करोड़ तक पहुंचा है. शुरुआती उत्साह के बावजूद, पहले दिन की तुलना में फिल्म की कमाई में करीब 43 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. देशभर में हिंदी शो की औसतन ऑक्यूपेंसी 18.01 प्रतिशत रही, जिसमें सुबह के शो सबसे कमज़ोर रहे, जहां सिर्फ 9.06% दर्शक ही थिएटर्स तक पहुंचे. फिल्म की टीम भले ही इस तरह के सरप्राइज विजिट से दर्शकों को खुश कर रही हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बताते हैं कि फिल्म को अभी भी अपनी कमाई की रफ्तार बढ़ाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement