Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

VIDEO: Sridevi की हमशक्ल बताई जा रही है ये लड़की, डायलॉग्स बोलकर मचाई हलचल

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और फिल्ममेकर Sridevi के जैसे दिखने वाली एक लड़की सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

VIDEO: Sridevi की हमशक्ल बताई जा रही है ये लड़की, डायलॉग्स बोलकर मचाई हलचल

श्रीदेवी की हमशक्ल 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कई अजब-गजब चीजें देखने को मिल जाती हैं. वहीं, यहां पर बॉलीवुड सितारों के कई फैंस तो दिख जाते हैं लेकिन हाल ही में इंटरनेट पर बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और फिल्ममेकर श्रीदेवी (Sridevi) के जैसे दिखने वाली एक लड़की (Doppelganger) सामने आई है जिसके वीडियो (Video) ताबड़तोड़ वायरल हो रहे हैं. श्रीदेवी की हमशक्ल बताई जा रही ये लड़की इंस्टाग्राम यूजर और यूट्यूब व्लॉगर है जो श्रीदेवी के एक्सप्रेशन्स की नकल करते हुए उनके डायलॉग्स बोलती दिखाई दे जाती है. ये लड़की श्रीदेवी की तरह ही ड्रेसअप और मेकअप भी करती है.

करती है श्रीदेवी की नकल

दरअसल इंस्टाग्राम रील पर एक लड़की के वीडियो जबरदस्त ट्रेंड हो रहे हैं जिसमें वो श्रीदेवी की फिल्मों से उनके डायलॉग की लिपसिंकिंग करती दिखाई दे रही है. इन वीडियोज को dipali.choudhary नाम के इंस्टा एकाउंट से शेयर किया गया है. श्रीदेवी के जैसी दिखाई देने वाली इस लड़की का नाम दीपाली चौधरी है. दीपाली का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रहा है जिसमें वो अनिल कपूर-श्रीदेवी की फिल्म 'लाडला' का एक डायलॉग बोलती दिखाई दे रही हैं. यहां देखें दीपाली का वायरल हो रहा ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- VIDEO: Alia Bhatt ने बेस्टी की शादी में जमकर किया डांस, पीछे खड़ी आईं नजर

 

 

दीपाली को मिली तारीफों

दीपाली चौधरी के 33.5k फॉलोवर्स हैं और वो ना सिर्फ श्रीदेवी के आउटफिट की नकल करती दिख रही हैं बल्कि उनका मेकअप और बोलने का अंदाज भी कॉपी करती नजर आ जाती हैं. दीपाली के वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं. हर कोई उनकी एक्टिंग और मेकअप की तारीफें करता दिखाई दे रहा है.

Advertisement
Advertisement

Advertisement