Advertisement

साउथ सुपरस्टार Puneeth Rajkumar की बर्थ एनीवर्सरी पर फैंस को मिलेगा खास तोहफा, रिलीज होगी आखिरी फिल्म

Puneeth Rajkumar की आखिरी फिल्म उनकी बर्थ एनीवर्सरी के मौके पर रिलीज होगी.

Latest News
साउथ सुपरस्टार Puneeth Rajkumar की बर्थ एनीवर्सरी पर फैंस को मिलेगा खास तोहफा, रिलीज होगी आखिरी फिल्म

Puneeth Rajkumar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार पुनीत कुमार (Puneeth Rajkumar) की 17 मार्च को बर्थ एनिवर्सरी (Birth Anniversary) है. उन्होंने एक से बढ़कर एक शानदार परफॉर्मेंस देकर इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बना ली थी. बीते साल पुनीत कुमार का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था जिसके सदमे से फैंस आज तक उबर नहीं पाए हैं. वहीं, पुनीत कुमार के फैंस को उन्हें बर्थडे के दिन आखिरी बार पर्दे पर देखने का तोहफा मिलने वाला है. पुनीत अपने आखिरी दिनों में इस फिल्म पर काम कर रहे थे. मेकर्स ने पुनीत की आखिरी फिल्म को उनके बर्थडे पर रिलीज करने का फैसला किया है.

भाई ने शेयर किया था पोस्टर

एक्टर पुनीत के निधन के बाद उनकी लास्ट फिल्म जेम्स (James) आने वाली है. पुनीत की इस फिल्म के पोस्टर को एक्टर शिवा राजकुमार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज किया गया था. जिसे देखकर फैंस इमोशनल नजर आए थे. पोस्टर शेयर करते हुए शिवा राजकुमार ने लिखा था 'जेम्स के रूप में अप्पू. सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं'. बता दें कि शिवा, पुनीत के भाई हैं. वहीं, इस फिल्म को मेकर्स ने पुनीत की बर्थ एनीवर्सरी यानी 17 मार्च 2022 को रिलीज करने का ऐलान किया है.

 

 

ये भी पढ़ें- जब 6 महीनों तक खुद को शीशे में देखने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं Vidya Balan, प्रोड्यूसर ने किया था ऐसा बर्ताव

ये भी पढ़ें- The Kashmir Files ने तोड़ा अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' का रिकॉर्ड, जानें- पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

पूरी नहीं हो पाई थी शूटिंग

'जेम्स' को चेतन कुमार ने डायरेक्ट किया है और चेतन ने इससे पहले पुनीत के साथ मिलकर ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म 'राजकुमार' दी थी. जेम्स में प्रिया आनंद बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी. पुनीत ने इस फिल्म की लगभग पूरी शूटिंग कर ली थी. सिर्फ एक एक्शन सीक्वेंस रहता था. इसके अलावा पुनीत फिल्म का डब नहीं कर पाए थे, लेकिन मेकर्स इस फिल्म को फिर भी रिलीज करना चाहते हैं. मालूम होता है कि फैंस के लिए मेकर्स ने किसी तरह इस फिल्म को पूरा कर लिया है.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement