Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Video: बुर्का पहनकर थिएटर पहुंचीं ये मशहूर एक्ट्रेस, फैंस के बगल में बैठकर देखी पूरी फिल्म

फैंस तो कई बार अपने फेवरेट सेलेब्स के लिए क्रेजी होते दिख जाते हैं लेकिन कुछ ही सेलेब्स अपने फैंस की क्रेजीनेस में शामिल होते नजर आते हैं.

Video: बुर्का पहनकर थिएटर पहुंचीं ये मशहूर एक्ट्रेस, फैंस के बगल में बैठकर देखी पूरी फिल्म

साई पल्लवी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फैंस तो कई बार अपने फेवरेट सेलेब्स के लिए क्रेजी होते दिख जाते हैं लेकिन कुछ ही सेलेब्स अपने फैंस की क्रेजीनेस में शामिल होते नजर आते हैं. हाल ही में एक जानी-मानी एक्ट्रेस अपने ऐसे ही कारनामे की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं. वो अपने फैंस के साथ फिल्म देखने के लिए थिएटर पहुंच गईं लेकिन कोई पहचान ना पाए इसलिए लिए एक्ट्रेस ने अपने चेहरे को बुर्के से ढक रखा था. वहीं, बुर्के में चुपके से फिल्म देखने पहुंची ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस (South Actress) साई पल्लवी (Sai Pallavi) हैं जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

फैंस के बीच बैठीं एक्ट्रेस

साई पल्लवी के एक फैन क्लब ने उनका वीडियो शेयर किया है जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साई पल्लवी अपनी नई फिल्म 'श्याम सिंघा रॉय' देखने के लिए आम लोगों की तरह ही थिएटर पहुंचीं और उन्होंने इस दौरान बुर्का पहना हुआ था और उनकी सिर्फ आंखें ही नजर आ रही थीं. साई के बगल में कोई उनका वीडियो बनाता चल रहा है जिसमें दिख रहा है कि साई अपने फैंस के बीच बैठकर पूरी फिल्म इंजॉय करती हैं और किसी को खबर तक नहीं होती है. यहां देखें वायरल हो रहा वीडियो-

ये भी पढ़ें- Ajay Devgn-स्टारर 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' बनी पिछले दो साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @filmy_ka_adda

 

आखिर में दिखाया चेहरा

साई फिल्म के बीच में फैंस की हूटिंग सुनकर खुश भी होती हैं. वहीं, आखिर में जब वो फिल्म देखकर हॉल से निकल रही होती हैं तो कोई उनसे पूछता नजर आता है कि फिल्म कैसी थी. ये सुनकर एक्ट्रेस अपना चेहरा छुपा लेती हैं. इस वीडियो के आखिर में एक्ट्रेस कैमरे के सामने बुर्का उठाकर अपना चहरा दिखाती हैं और फौरन गाड़ी में बैठ जाती हैं. साई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. हर किसी को एक्ट्रेस का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है.
 

    Advertisement
    Advertisement

    Advertisement