Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

होली पार्टी से लौट रहीं मशहूर एक्ट्रेस की भीषण Car Accident में मौत, डिवाइडर से टकराई कार

एक्ट्रेस डौली डी क्रूज (Dolly D Cruz) की निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. वहीं, उनके दोस्त जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं.

Latest News
होली पार्टी से लौट रहीं मशहूर एक्ट्रेस की भीषण Car Accident में मौत, डिवाइडर से टकराई कार

Telugu Actress Dolly D Cruz

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ सिनेमा (Telugu Actress) की जानी-मानी एक्ट्रेस डौली डी क्रूज (Dolly D Cruz) की भीषण सड़क हादसे (Car Accident) में मौत हो गई है. उन्हें इंस्टाग्राम पर गायत्री (Gayathri) के नाम से भी जाना जाता था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो शुक्रवार रात एक होली पार्टी अटेंड करके लौट रही थीं इस दौरान उनकी कार, डिवाइडर से जा टकराई. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस के साथ उनके एक दोस्त भी थे जो गाड़ी चला रहे थे. जहां एक तरफ एक्ट्रेस का निधन हो गया है वहीं, दूसरी तरफ उनके दोस्त जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे हैं. डौली के निधन की खबर उनकी को-स्टार सुरेखा वाणी ने शेयर की है.

डिवाइडर से टकराई कार

डौली डी क्रूज तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं. उनके निधन की खबर सामने आने के बाद परिवार, फैंस और इंडस्ट्री भी गहरे सदमे में हैं. वहीं, विरल भयानी ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि डौली डी क्रूज होली पार्टी से लौटते वक्त शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई. गायत्री के साथ उनके दोस्त रोहित भी थे हैदराबाद के गच्चीबाउली से गुजरते वक्त कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई. गायत्री का मौके पर ही निधन हो गया जबकि उनके दोस्त रोहित को फौरन अस्पताल ले जाया गया और वो अब जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहे हैं.

 

 

ये भी पढ़ें- साउथ की एक्ट्रेस Bhavana Menon क्यों हैं चर्चा में? वजह जानकर आप भी हिम्मत को करेंगे सलाम

ये भी पढ़ें- किस 'विवादित' JNU प्रोफेसर पर आधारित है The Kashmir Files का यह किरदार ?

 

 

वापस आ जाओ गायत्री

एक्ट्रेस की को-स्टार सुरेखा वाणी ने इस दुखद खबर को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- 'तुम ऐसा कैसे जा सकती हो मॉम...! हमने वाकई अच्छे दिन बिताए हैं...! मैं अब भी इस पर यकीन नहीं कर पा रही हूं. क्या तुम वापस आ सकती हो? हम अच्छे से पार्टी करेंगे. कितना कुछ करना है. ये जाने का वक्त नहीं है. मैं तुम्हें मिस नहीं करना चाहती हूं'. बता दें कि गायत्री जानी-मानी एक्ट्रेस और यूट्यूबर हैं. उन्होंने कई बड़ी फिल्में और Madam Sir Madam Anthe जैसी तेलुगु वेब सीरीज भी की हैं. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement