Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Sorry Babu के फर्स्ट लुक ने जगाई पुरानी यादें, क्यों चर्चा में आया Sushant Singh Rajput का मामला?

Sorry Babu First Look: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी मौत के 6 साल बाद, निर्देशक दीपक भागवत फिल्म 'सॉरी बाबू' लेकर आ रहे हैं. फिल्म का फर्स्ट लुक जारी होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है.

Latest News
Sorry Babu के फर्स्ट लुक ने जगाई पुरानी यादें, क्यों चर्चा में आया Sushant Singh Rajput का मामला?

Image Credit: Instagram

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया से अलविदा कहे 6 साल बीत चुके हैं, लेकिन उनकी मौत का रहस्य आज भी फैंस के जेहन में ताजा है. 14 जून 2020 की उस दुखद घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. अब सुशांत के निधन के इतने वर्षों बाद, उनके जीवन और उस चर्चित केस पर आधारित एक फिल्म की घोषणा ने नई हलचल पैदा कर दी है.

 'सॉरी बाबू' से क्यों चर्चा में आए सुशांत?

इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का नाम ‘सॉरी बाबू’ रखा गया है. हाल ही में मेकर्स ने इसका पहला पोस्टर जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस फिल्म का निर्देशन दीपक भागवत कर रहे हैं और इसे एसएसआर फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है. पोस्टर रिलीज के साथ ही यह साफ हो गया है कि फिल्म केवल एक कहानी नहीं, बल्कि उन अनसुलझे सवालों को उठाएगी जिन्होंने सुशांत की मौत के बाद पूरे देश को सोचने पर मजबूर कर दिया था.

फिल्म की कहानी और मुख्य कलाकार

मेकर्स ने पोस्टर के साथ एक गंभीर कैप्शन लिखा है: "सच जल्द ही सामने आएगा. एक ऐसी कहानी जो सवाल उठाएगी, सच्चाई की लकीरें खींचेगी और हर दर्शक को सोचने पर मजबूर कर देगी." फिल्म में मुख्य भूमिका सुजीत सिंह राठौर निभा रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि सुजीत सिंह राठौर खुद इस मामले में एक चश्मदीद गवाह रहे हैं, जिससे फिल्म की प्रामाणिकता और बढ़ जाती है.

किन रहस्यों से उठेगा पर्दा?

यह फिल्म मुख्य रूप से कूपर अस्पताल और उस घटना से जुड़े उन अनकहे पहलुओं पर केंद्रित होगी, जो अब तक आम लोगों की नजरों से दूर रहे हैं. फिल्म में सुशांत की रहस्यमयी मौत और उसके बाद मचे सियासी व सामाजिक विवादों को एक नए दृष्टिकोण से दिखाया जाएगा.
हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट के बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पोस्टर ने सुशांत के प्रशंसकों के बीच एक बार फिर न्याय की मांग और जिज्ञासा को जिंदा कर दिया है. देखना यह होगा कि क्या यह फिल्म दर्शकों को उन सवालों के जवाब दे पाएगी, जिनका इंतजार पिछले 6 सालों से किया जा रहा है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement