एंटरटेनमेंट
कोरोना संकट (Corona) के बीच अभिनेता सोनू सूद पहले भी जरूरतमंदों की मदद करने को लेकर सुर्खियों में रहे हैं.
डीएनए हिंदी: देश में कोरोना संकट (Corona) के बीच अभिनेता सोनू सूद पहले भी जरूरतमंदों की मदद करने को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. वहीं, अब एक बार फिर से बढ़ते कोविड-19 केसेस (COVID-19 Cases) के बीच सोनू सूद का ट्वीट (Tweet) सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है. सोनू सूद (Sonu Sood) ने अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट करके लोगों को भरोसा दिलाया है कि वो आद भी मदद के लिए तैयार बैठे हैं. इसके साथ ही अपने पोस्ट में उन्होंने उस नंबर के बारे में भी जानकारी दी है जिस पर लोग मदद के लिए रिएक्वेस्ट कर सकते हैं.
वायरल हुआ पोस्ट
सोनू सूद ने अपने ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनकी फोटो है और इसके साथ ही लिखा हुआ है कि- 'कोरोना केसेस कितने भी बढ़ जाएं, ईश्वर ना करे कि मेरी कभी जरूरत पड़े लेकिन अगर कभी पड़ी तो याद रखना कि मेरा फोन नंबर अभी भी वही है'. यहां देखें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सोनू सूद का ये पोस्ट-
Always a phone call away.
stay safe ❣️ pic.twitter.com/MqP7Csa1vs— sonu sood (@SonuSood) December 31, 2021
सिर्फ एक फोन कॉल
इस तस्वीर के साथ सोनू सूद ने कैप्शन में लिखा- 'हमेशा केवल एक फोन कॉल’... सुरक्षित रहें'. इस ट्वीट के लिए सोनू सूद को सोशल मीडिया यूजर्स की जमकर तारीफें मिल रही हैं. इस पर मिल रहे कमेंट्स को देखें तो सोनू ने एक बार फिर से कोरोना के दौर में लोगों का दिल जीत लिया है और कई लोग उन्हें दुआएं देते नजर आ रहे हैं. बता दें कि 2020 में कोरोना की पहली लहर के दौरान सोनू ने प्रवासी मजदूरों की मदद की थी. दूसरी वेव के दौरान वो कोरोना मरीजों तक ऑक्सीजन, आईसीयू, वेंटिलेटर और अस्पताल बेड जैसी मदद पहुंचा कर सुर्खियों में रहे थे.