Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Sonu Sood ने एक्सिडेंट में घायल शख्स की बचाई जान, गाड़ी में बैठाकर ले गए अस्पताल

यह एक्सिडेंट 8 फरवरी देर रात हुआ. कोटकपुरा बाईपास के पास दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं.

Sonu Sood ने एक्सिडेंट में घायल शख्स की बचाई जान, गाड़ी में बैठाकर ले गए अस्पताल

Sonu Sood saved accident victim

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: लॉक डाउन के दौरान लोगों की मदद कर Sonu Sood देशभर के हीरो बन गए. अब दोबारा एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने एक बार फिर सोनू की वही इमेज ताजा कर दी है.

घटना पंजाब के मोगा जिले के शहर कोटकपुरा बाईपास की है. यहां एक शख्स का एक्सिडेंट हो गया था. वहां से गुजर रहे सोनू ने जब घायल को देखा तो वह मदद के लिए रुक गए. सोनू ने घायल को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाकर इलाज करवाया.

यह एक्सिडेंट 8 फरवरी देर रात हुआ. कोटकपुरा बाईपास के पास दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं. जब सोनू ने यह एक्सिडेंट देखा तो वह इसे अनदेखा नहीं कर सके और गाड़ी रोककर घायल शख्स को गाड़ी में बैठा लिया. जानकारी के मुताबिक घायल शख्स फिलहाल खतरे से बाहर है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

 

कोरोना काल में सोनू सूद ने देशभर के कई लोगों की मदद की थी. लोगों को घर पहुंचाने से लेकर खाने-पीने तक की जरूरतें पूरी कर सोनू सूद बसहारों के मसीहा बन चुके थे. उन्होंने दिखा दिया था कि असली हीरो कौन होता है. उन्हें न सिर्फ आम जनता बल्कि सेलेब्रिटीज, नेताओं और दूसरी हस्तियों से भी तारीफ मिल रही थी.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

 

ये भी पढ़ें: 

1- Kangana Ranaut पर मनोज तिवारी ने दिया बयान, कहा- भाषा की मर्यादा खो देती हैं

2- दलित महिलाओं के अखबार 'खबर लहरिया' पर बनी Writing With Fire लाएगी OSCAR?

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement