Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Sonu Nigam को हुआ कोरोना, पत्नी और बच्चा भी COVID-19 पॉजिटिव, बोले- जुखाम-बुखार से बेहतर है ये

सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) कोविड संक्रमित (COVID-19 Positive) उनके साथ-साथ बीवी मधुरिमा और बेटे की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है.

Sonu Nigam को हुआ कोरोना, पत्नी और बच्चा भी COVID-19 पॉजिटिव, बोले- जुखाम-बुखार से बेहतर है ये

सोनू निगम

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) कोविड संक्रमित (COVID-19 Positive) हो गए हैं. उनके साथ-साथ बीवी मधुरिमा और बेटे की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. सिंगर ने ये जानकारी खुद दी है. उन्होंने सोशल अकाउंट पर वीडियो शेयर कर अपनी सेहत का हाल बताया है. उन्होंने बताया है कि वो दुबई में हैं और कई बार जांच कराने के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. सोनू निगम इस वीडियो में बताते दिख रहे हैं कि उन्हें कोरोना आम जुखाम-बुखार (Flu) से बेहतर क्यों लग रहा है. इस वीडियो में सोनू गाना गुनगुनाते भी दिखाई देते हैं.

'फ्लू, वायरल बुखार, कंजेशन में किया काम'

सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक बगीचे में बैठे नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में सोनू ने बताया कि वो दुबई किसी कॉन्सर्ट के लिए गए थे और जब उन्होंने एहतियातन कोरोना टेस्ट कराया तो वो पॉजिटिव पाए गए. सोनू का कहना है कि उन्हें नहीं लग रहा है कि वो केविड पॉजिटिव हैं और कई बार भी टेस्ट कराया लेकिन हर बार को संक्रमित ही निकले. उन्होंने वीडियो में कहा कि 'मुझे उम्मीद है कि धीरे-धीरे ऐसा होगा कि हमें इसी के साथ जीना पड़ेगा. मैंने कितनी बार फ्लू में वायरल बुखार में कंजेशन में कॉन्सर्ट किए हैं, उससे तो ये बहुत बेहतर है. कोरोना है लेकिन मैं मर नहीं रहा'. इसके बाद सोनू गाना गुनगुनाकर दिखाते हैं कि उनका गला एकदम ठीक है.

ये भी पढ़ें- B’day Spcl: फिल्मों में फ्लॉप लेकिन Uday Chopra हैं करोड़ों के मालिक, जानें- दिलचस्प Facts

 

 

इस बात का है दुख

इस वीडियो में सोनू कहते हैं कि उन्हें बस इस बात का दुख है कि उनके कोरोना संक्रमित होने के बाद कॉन्सर्ट ऑर्गेनाइज करने वाले लोगों को लॉस हुआ होगा. सोनू का कहना है कि कोरोना बहुत तेजी से फैलता है इसलिए सभी को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए. वो कहते हैं कि 'अभी-अभी काम शुरु हुआ है और फिर बिना काम के घर बैठना पड़ेगा, मुझे इसका दुख है'.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement