एंटरटेनमेंट
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर मां बनने वाली हैं. फेसबुक पर शेयर की तस्वीर. बेबी बंप के साथ किया पोज.
डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस ने गुड न्यूज दी है. सोनम कपूर मां बनने वाली हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो तस्वीरों के साथ यह खबर शेयर की. इन तस्वीरों में सोनम आनंद के साथ नजर आ रही हैं. तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है. तस्वीरें खुद सोनम ने शेयर की हैं तो इनके फर्जी होने का तो कोई सवाल ही नहीं उठता.
सोनम की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर काफी सोशल मीडिया पर एक पॉजिटिव लहर दोड़ गई है. सभी लोग सोनम को बधाई दे रहे हैं. इसके साथ ही अनिल कपूर की सोशल मीडिया वॉल पर भी बधाइयों का तांता लगा हुआ है. फैन्स, दोस्त और रिश्तेदार इस गुड न्यूज को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. जल्द ही सोनम और आनंद की जिंदगी में एक नन्हें मेहमान की एंट्री होने वाली है.
सोनम की पोस्ट को 17 मिनट में 40 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इस साल सितंबर-अक्टूबर तक सोनम बच्चे को जन्म दे सकती हैं. बता दें कि इन दिनों कॉमीडियन भारती सिंह भी 8वें महीने में चल रही हैं और अप्रैल के पहले हफ्ते में बच्चे को जन्म दे सकती हैं. भारती ने हाल ही में एक फोटोशूट करवाया था. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गईं. भारती अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान लगातार काम करती आई हैं. कुछ समय पहल उन्होंने अपना शो खतरा खतरा खतरा भी दोबारा शुरू किया है.
ये भी पढ़ें:
1- इंटरनेट पर वायरल हुआ Bharti Singh का प्रेग्नेंसी फोटोशूट, फैन्स दे रहे हैं बधाई