एंटरटेनमेंट
Sonakshi Sinha Pregnancy Rumours: सोनाक्षी सिन्हा व जहीर इकबाल की दिवाली पार्टी से वायरल हुए एक वीडियो में उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें तेज हैं. ढीले अनारकली सूट में सोनाक्षी के बढ़े हुए वजन और दुपट्टे से पेट ढकने के स्टाइल को देख फैंस कयास लगा रहे हैं. एक्ट्रेस ने अभी इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.
Sonakshi Sinha Pregnancy Rumours: बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अचानक से सोशल मीडिया पर गॉसिप का हॉट टॉपिक बन गई हैं. अभिनेत्री को लेकर अब फैंस न सिर्फ सवाल कर रहे हैं, बल्कि उनके प्रेग्नेंट होने के कयास भी लगा रहे हैं. सोशल मीडिया पर अब यह अफ़वाह उड़ने लगी है कि सोनाक्षी सिन्हा मां बनने वाली हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने ये सभी दावे विक्रम फडनीस की दिवाली पार्टी से वायरल हुए एक वीडियो को देखने के बाद करने शुरू किए हैं. चलिए जानते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा को लोग प्रेग्नेंट क्यों बता रहे हैं और उस वायरल वीडियो में ऐसा क्या है.
सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल हाल ही में फैशन डिजाइनर और फिल्म डायरेक्टर विक्रम फडनीस की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे. इस कपल की जोड़ी लोगों को बेहद पसंद है, और जब वे सज-धजकर पार्टी में पहुँचे, तो पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैप्चर करना शुरू कर दिया.
सोनाक्षी सिन्हा इस दौरान रेड और गोल्डन कलर के खूबसूरत अनारकली सूट में दिखाई दीं, वहीं जहीर भी ब्लैक कुर्ता-पायजामा में थे. सोनाक्षी अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं, लेकिन फैंस को लगा कि उनका वजन बढ़ गया है. साथ ही, उन्होंने लूज सूट पहना हुआ था और वे पेट को दुपट्टे से कवर करते हुए पोज दे रही थीं.
सोनाक्षी का यह पोज़ करने का स्टाइल और उनके कपड़े देखकर फैंस सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगा रहे हैं. कोई सवाल कर रहा है कि क्या सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हैं, तो कोई उनके चेहरे पर दिख रहे ग्लो को 'प्रेग्नेंसी ग्लो' बता रहा है. लोगों ने तो अब सोनाक्षी और जहीर को बधाई देना भी शुरू कर दिया है. हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस ने इस मामले पर कुछ भी नहीं कहा है और न ही सोनाक्षी और जहीर की तरफ से प्रेग्नेंसी की कोई घोषणा हुई है. ऐसे में फैंस के दावे सही हैं या गलत, यह कन्फर्म नहीं हुआ है.
बता दें, सोनाक्षी ने जहीर से साल 2024 में शादी की थी. अब शादी के एक साल बाद 38 साल की सोनाक्षी अगर गुड न्यूज देंगी तो फैंस खुशी से झूम उठेंगे. फैंस अब सोनाक्षी के आधिकारिक रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.