Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Sonakshi Sinha Engaged: सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई! अंगूठी के साथ दिखाई मंगेतर की पहली झलक

Sonakshi Sinha की सगाई की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. उनका कैप्शन देखकर फैंस इसे शादी की इशारा मान रहे हैं.

Latest News
Sonakshi Sinha Engaged: सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई! अंगूठी के साथ दिखाई मंगेतर की पहली झलक

सोनाक्षी सिन्हा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड में शादी और सगाई का सीजन चल रहा है. आलिया- रणबीर के बाद अथिया शेट्टी की शादी की तैयारियां चल रही हैं. वहीं, इन सबके बीच मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने सगाई कर ली है. सोनाक्षी की सगाई को लेकर अफवाहें उनकी एक लेटेस्ट फोटो की वजह से फैल रही हैं जिसमें वो इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं. इस फोटो में सोनाक्षी के अलावा एक और हाथ भी दिखाई दे रहा है जिसे सोनाक्षी का मंगेतर बताया जा रहा है. हालांकि, इस तस्वीर में कथित मंगेतर का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है.

वायरल हुईं अंगूठी वाली तस्वीर

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में उन्होंने अपना हाथ सामने करते हुए बेहद खूबसूरत रिंग दिखाई है. इस तस्वीर में सोनाक्षी के हाथ के साथ-साथ एक और हाथ भी दिखाई दे रहा है. माना जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा ने सगाई कर ली है और तस्वीर में नजर आ रहा हाथ उनके मंगेतर का है. सिर्फ तस्वीर ही नहीं सोनाक्षी ने जो कैप्शन दिया है उसे देखकर भी  कयास लगाए जा रहे हैं कि वो जल्द ही शादी का ऐलान कर सकती हैं. यहां देखें वायरल हो रही सोनाक्षी सिन्हा की सगाई वाली तस्वीर-

ये भी पढ़ें- Lock Upp जीतने के बाद मुनव्वर की फोटो वायरल, गर्लफ्रेंड के साथ दिया पोज

ये भी पढ़ें- Leander Paes-Kim Sharma Wedding: जल्द कर सकता है यह पावर कपल कोर्ट मैरिज

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

 

कैप्शन में लिखी ये बात

सोनाक्षी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'मेरे लिए बड़ा दिन है!!! मेरा सबसे बड़ा सपना सच हो गया है और मैं इसे आपके साथ शेयर करने के लिए इंतजार नहीं कर पा रही हूं. मैं खुद इस पर यकीन नहीं कर पाई कि ये इतना EZI है'. वहीं, सोनाक्षी के इस पोस्ट पर उन्हें फैंस की ताबड़तोड़ बधाइयां मिल रही हैं. सोनाक्षी के फैंस हैरान हैं और कई सेलेब्रिटीज भी उनसे सवाल करते दिखाई दे रहे हैं.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement