Advertisement

सिंगर-रैपर Honey Singh के साथ दिल्ली के क्लब में बदसलूकी, FIR दर्ज

5 से 6 लोगों ने हनी सिंह के साथ बदसलूकी की जिसके बाद हनी सिंह ने बीच मे ही शो बंद कर दिया.

सिंगर-रैपर Honey Singh के साथ दिल्ली के क्लब में बदसलूकी, FIR दर्ज
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रैप सिंगर Yo Yo Honey Singh और उनके साथी कलाकारों के साथ बदसलूकी. घटना दक्षिणी दिल्ली के साउथ एक्स इलाके की है. हनी सिंह स्कॉल क्लब में एक शो के लिए पहुंचे थे. इतने में 5-6 अज्ञात लोगों ने हनी सिंह और उनके साथियों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी. घटना 26 मार्च की है.

हनी सिंह अपनी टीम के साथ  एक शो कर रहे थे. इसी दौरान 5 से 6 लोगों ने  उनके  साथ बदसलूकी की जिसके बाद हनी सिंह ने बीच मे ही शो बंद कर दिया. इस मामले में दिल्ली के हौजखास थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस क्लब में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर हमलावरों की तलाश कर रही है.

पिछले दिनों फिटनेस को लेकर हो रही थी चर्चा

हनी सिंह पिछले दिनों अपनी फिटनेस और ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में थे. हनी के इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए आप देख सकते हैं कि पिछले कुछ समय में उन्होंने काफी वजन बढ़ा लिया है. फैन्स उनके इस नए लुक को देखते हुए अब नए गाने के इंतजार में हैं. कुछ समय पहले हनी नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ के साथ 'कांटा लगा' गाना लेकर आए थे.

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement