Advertisement

150 रिश्ते ठुकरा चुके Mika Singh अब कर रहे हैं राखी सावंत की नकल

मीका सिंह ने कहा, लोग सोचते होंगे कि मैं लड़कियों के साथ पार्टी और हैंगआउट करना बहुत पसंद करता हूं इसलिए शादी नहीं कर रहा हूं लेकिन ये सच नहीं है.

150 रिश्ते ठुकरा चुके Mika Singh अब कर रहे हैं राखी सावंत की नकल

Mika singh and Rakhi Sawant

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पॉपुलर सिंगर Mika Singh जल्दी ही टीवी पर अपनी वोट्टी ढूढते नजर आएंगे. मीका स्टार भारत पर Swayamvar-Mika Di Vohti को लेकर चर्चा में हैं. वह इस शो में प्यार और जीवनसाथी की तलाश करते दिखेंगे. कुछ समय पहले ही मीका ने इस शो का ऐलान किया था. उनका कहना था कि इस शो में वह लाइफ पार्टनर तलाशेंगे. मीका ने बताया कि उन्हें शादी के लिए सैकड़ों रिश्ते आए थे लेकिन वह एक के बाद एक सबको मना करते गए. अब उन्होंने इस शो के जरिए अपनी होने वाली दुल्हन को ढूंढने का फैसला किया है. 

सैकड़ों रिश्तों को ठुकरा चुके हैं मीका सिंह

ई-टाइम्स के साथ बातचीत में मीका सिंह ने कहा, मैं बहुत लकी हूं कि मुझे इस तरह का ऑफर सालों बाद मिला है. मैं पहले तैयार नहीं था. मैंने पिछले 20 सालों में लगभग 100-150 रिश्तों को मना किया है. मेरा काम मेरे लिए बहुत अहम है. 

मीका के बारे में गलत सोच रखते हैं लोग!

मीका सिंह ने कहा, लोग सोचते होंगे कि मैं लड़कियों के साथ पार्टी और हैंगआउट करना बहुत पसंद करता हूं इसलिए शादी नहीं कर रहा हूं लेकिन ये सच नहीं है. मेरी फैमिली में आज तक मेरी इतनी हिम्मत नहीं हुई कि मैं दलेर पाजी को अपनी कोई गर्लफ्रेंड दिखाऊं. हमारे में ये सिस्टम नहीं है. वो रिस्पेक्ट रहती है. आखिरकार जब यह ऑफर हुआ तो दलेर पाजी ने कहा - कर ले, क्या पता कोई मिल जाए. तू वैसे भी हमारी बात नहीं मान रहा.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by STAR Bharat (@starbharat)

 

कैसी दुल्हन चाहते हैं मीका सिंह? 

लेकिन अब क्यों? इस सवाल पर मीका सिंह (Mika Singh) ने कहा, अब क्योंकि मैं 44 साल का हो गया हूं. अच्छा यह रहेगा कि या तो मैं सिंगल रहूं या अब शादी कर लूं. इसके साथ ही मीका ने बताया कि उन्हें किस तरह की दुल्हन चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारे बीच अंडरस्टैंडिंग होनी चाहिए. लड़कियां जानती हैं कि उन्हें क्या चाहिए और इस तरह की अंडरस्टैंडिंग वह भी चाहती हैं तो मुझे भी इस तरह की लड़की चाहिए.

ये भी पढ़ें:

1- RRR में हीरो बनकर उभरा 'अजय देवगन का बेटा', अंग्रेजों पर दागी दनादन बंदूक

2- Ashneer Grover की '10 करोड़ की टेबल' पर मजेदार Memes, नजर आए शार्क टैंक फेम अमन गुप्ता- अनुमप मित्तल

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement