Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Sidhu MooseWala का ये गाना बिलबोर्ड ग्लोबल 200 चार्ट में शामिल, YouTube पर बनाया ये रिकॉर्ड

Sidhu MooseWala का मशहूर गाना 295 दुनिया भर में मशहूर हो रहा है. इस गाने ने यूट्यूब पर रिकॉर्ड बनाने के साथ-साथ कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं.

Latest News
Sidhu MooseWala का ये गाना बिलबोर्ड ग्लोबल 200 चार्ट में शामिल, YouTube पर बनाया ये रिकॉर्ड

Honey Singh, Sidhu Moose Wala: सिद्धू को हनी सिंह की खास ट्रिब्यूट

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu MooseWala) की हत्‍या इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका बनकर सामने आई है. उनके मर्डर केस में अभी तक पड़ताल चल रही है और कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ चल रही है. सिंगर भारत में 'सो हाई', 'सेम बीफ', 'द लास्ट राइड' और 'जस्ट लिसन' जैसे गानों के लिए मशहूर थे.वहीं, इस बीच उनके एक गाने को लेकर बड़ी खबर आ रही है. सिद्धू मूसेवाला का गाना '295' ने 'बिलबोर्ड ग्लोबल 200 चार्ट' (Billboard Global 200 Chart) में जगह बना ली है.

'बिलबोर्ड ग्लोबल 200 चार्ट' में सिद्धू के गाने 295 ने इस हफ्ते प्रवेश किया और शुक्रवार तक 154वें स्थान पर पहुंच गया. इस लिस्ट में कई इंटरनेशनल सिंगर्स के गाने शामिल हैं. बिलबोर्ड ग्लोबल 200 चार्ट में सिंगर केट बुश का गाना 'रनिंग अप द हिल' पहले नंबर पर और इसमें हैरी स्टाइल्स, बैड बनी, लिजो, कैमिला कैबेलो, एड शीरन और जस्टिन बीबर के मशहूर गाने भी हैं.

ये भी पढ़ें- Sidhu Moosewala की हत्या के गम में डूबा उनका डॉगी, इमोशनल वीडियो देखकर रो पड़े लोग

सिद्धू के इस गाने को ऑडियो और वीडियो फॉर्म में जुलाई 2021 को रिलीज किया हया था. गाना यूट्यूब के अलावा म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब म्यूजिक पर भी जबरदस्त ट्रेंड करता दिखाई दे रहा है.

 

 

ये भी पढ़ें- सिद्धू मूसेवाला का आखिरी वीडियो आया सामने, मूसेवाला के साथ ली सेल्फी फिर...

यूट्यूब पर सिद्धू के गाने ने ताबड़तोड़ व्यूज बटोरे हैं. 295 गाने को करीब 200 मिलियन लोग देख चुके हैं. दिलचस्प बात ये भी है कि ये धमाकेदार गाना टॉप 100 म्यूजिक वीडियो ग्लोबल चार्ट पर तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement