Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Sidhu Moose Wala ने आखिरी गाने में की थी 'जवानी में ही जनाजा उठने' की बात, क्या हो गया था मौत का आभास

पंजाबी सिंगर Sidhu Moose Wala का आखिरी गाना उनकी मौत के बाद सुर्खियों में है. इस गाने में उन्होंने 'जवानी में जनाजा उठगा' और 'अमर होने की बात कही थी.

Sidhu Moose Wala ने आखिरी गाने में की थी 'जवानी में ही जनाजा उठने' की बात, क्या हो गया था मौत का आभास

सिद्धू मूसे वाला

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ‘ओह मूसेवाला जेओंदा ही अमर हो गया...बोहत आइए जग्ग ते आवाज मिथिये…’ ये लाइन हैं सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose wala) के आखिरी गाने की. मूसेवाला ने मौत के 2 हफ्ते पहले 'द लास्ट राइड' (The Last Ride) नाम का गाना गाया था. सिद्धू ने ये गाना खुद पर ही गाया था पर किसी को क्या मालूम था कि उनका ये गाना लास्ट गाना साबित होगा.

रविवार शाम पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर गायक और राजनेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उनको कुल 6 गोलियां लगी थीं. इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर देश में लोग सदमे में है. विवादों में रहने वाले पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला आज भले ही दुनिया को अलविदा कह चुके हैं पर उनके गाने लोगों की जुबान पर हमेशा रहेंगे. 

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला ने हाल ही में अपना गाना The Last Ride रिलीज किया था. इस गाने के व्यूज उनकी मौत वाले दिन 9.4 मिलियन थे पर कुछ ही समय में ये दोगुने हो गए. फिलहाल इस गाने के 18 मिलियन व्यूज हो चुके हैं. सिंगर और उनके फैंस ने कभी नहीं सोचा होगा की इस गाने के रिलीज होने के तकरीबन 15 दिन बाद वो मौत के मुंह में समा जाएंगे. पंजाब में ही नहीं देशभर में लोग उनके गानों के दीवाने हैं. उन्होंने कई हिट गाने दिए हैं. यूट्यूब पर उनके गानों पर मिलियन में व्यूज हैं. उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त थी.उनके यूट्यूब पर 10.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं. 

सिद्धू मूसेवाला के 5 सुपरहिट गाने: 

1- ओल्ड स्कूल (Old Skool)

मूसेवाला के इस वीडियो पर 254 मिलियन व्यूज हैं. ये गाना 2 साल पहले रिलीज हुआ था. 

2- सो हाई (So High)

सिद्धू मूसेवाला का ये गाना जबरदस्त हित रहा. इस वीडियो पर करीब 486 मिलियन व्यूज हैं. ये वीडियो 4 साल पहले रिलीज हुआ था. 

3- सेम बीफ (Same beef)

2 साल पहले रिलीज हुए सिद्धू मूसेवाला के इस गाने को 397 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने में Bohemia की भी आवाज थी. 

4-टोचन (Tochan)

सिद्धू के इस गाने पर 254 मिलियन व्यूज हैं. ये गाना 4 साल पहले रिलीज हुआ. इसक बोल भी सिद्धू मूसेवाला ने ही लिखे थे. 

5- धक्का (DHAKKA)

इस गाने में पंजाबी सिंगर अफसाना खान ने भी अपनी आवाज दी है. इस गाने पर 145 मिलियन व्यूज मिले हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement