Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

हिंदी फिल्मों की कहानी चुराकर बने ये 4 Popular TV Show, Siddharth Shukla का शो भी है शामिल

टीवी प्रोड्यूसर्स फिल्मों की कहानी को अडॉप्ट तो कर लेते हैं लेकिन इसे इतना लंबा खींच देते हैं कि लोग दिलचस्पी खोने लगते हैं.

हिंदी फिल्मों की कहानी चुराकर बने ये 4 Popular TV Show, Siddharth Shukla का शो भी है शामिल

Dil se dil tak

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छोटे पर्दे पर किसी भी शो के लंबे-लंबे सीजन चलते हैं. 100-200-300 एपिसोड की सीरीज बनाई जाती है. ऐसे में आखिर तक आते-आते हम भूल ही जाते हैं कि आखिर कहानी शुरू कहां से हुई थी. टीवी प्रोड्यूसर्स फिल्मों की कहानी को अडॉप्ट तो कर लेते हैं लेकिन इसे इतना लंबा खींच देते हैं कि लोग दिलचस्पी खोने लगते हैं. ऐसे ही कुछ टीवी शो रहे हैं जो फिल्मों की कहानी के साथ शुरू लेकिन धीरे-धीरे कहानी कहां की कहां पहुंच गई.

1- दिल से दिल तक- Siddhart Shukla, Rashmi Desai और Jasmine Bhasin का यह सो कलर्स का हिट शो था. साल 2017 में रिलीज हुआ यह शो सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके की कहानी पर आधारित था.

2- स्टार का पॉपुलर शो बिदाई साल 2006 में आई विवाह पर आधारित था. फिल्म में बाबूजी के रोल में आए Alok Nath इस शो में भी बाबूजी के रोल में थे. इस शो की कहानी को भी उसी ट्रैक पर शुरू किया गया था. एक बहन गोरी और दूसरी का रंग थोड़ा पक्का होता है. उसे कई बार अपने रंग की वजह से बातें सुनने को मिलती हैं यहां तक कि उसकी शादी भी आसानी से नहीं हो पाती. यह शो उस वक्त का बहुत ही पॉपुलर शो था.

3- स्टार प्लस का शो लव यू जिंदगी, Shahid Kapoor और Kareena Kapoor की हिट फिल्म जब वी मेट की कहानी पर बना था. पंजाबी परिवार की लड़की प्रीत अपने प्यार की तलाश में मुंबई चली जाती है लेकिन कुछ समय बाद वह दूसरे लड़के आदित्य से मिलती है और उससे प्यार कर बैठती है.

4- Mona Singh और पवन शंकर का शो क्या हुआ तेरा वादा फिल्म मेकर डेविड धवन की फिल्म बीवी नंबर-1 पर आधारित था.

यह भी पढ़ें: Jai Bhim at Oscars: पहली तमिल फिल्म जिसे मिला यह सम्मान

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement