Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

पहले भी ड्रग्स केस में फंस चुके हैं Shakti kapoor के दोनों बच्चे, जानें बेटे सिद्धांत की करियर रिपोर्ट

37 वर्षीय सिद्धांत कपूर फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं, मगर उनका अब तक का करियर फ्लॉप ही रहा है.

पहले भी ड्रग्स केस में फंस चुके हैं Shakti kapoor के दोनों बच्चे, जानें बेटे सिद्धांत की करियर रिपोर्ट

Siddhanth Kapoor

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) के बेटे और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के भाई सिद्धांत (Siddhanth Kapoor) को पुलिस ने हिरासत में लिया है. उसके साथ 5 अन्य लोगों को भी हिरासत में ले लिया गया है. ड्रग्स मामले से जुड़ी यह गिरफ्तारी बेंगलुरु के एक होटल से हुई है. मेडिकल जांच में ड्रग लेने की पुष्टि पुष्टि हुई है और इस मामले में उन्हें बंगलुरु के उलसुरु थाने में लाया गया है.

फ्लॉप रहा है सिद्धांत का करियर
37 वर्षीय सिद्धांत कपूर एक्टर शक्ति कपूर के बेटे और श्रद्धा कपूर के भाई हैं. वह खुद भी एक एक्टर हैं और कई फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम कर चुके हैं.  भूल भूलैया, ढोल, भागम भाग और चुप चुप जैसी फिल्मों में उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है. इसके बाद उन्होंने संजय गुप्ता की फिल्म शूटआउट एट वडाला से एक्टिंग करियर की शुरुआत की. वह फिल्म अग्ली में भी नजर आए. सिद्धांत अपनी बहन श्रद्धा कपूर के साथ भी फिल्म हसीना पारकर में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं. हालांकि अब तक उन्हें किसी फिल्म से कोई खास पहचान नहीं मिली है और उनका करियर फ्लॉप ही रहा है. 

वेब सीरीज में भी कर चुके हैं काम
सिद्धांत कपूर फिल्म 'चेहरे' में भी नजर आए थे. इस फिल्म में रिया चक्रवर्ती, धृतमान चक्रवर्ती, रघुवीर यादव और अन्नू कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई दिए थे. हालांकि यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. इसके अलावा सिद्धांत OTT की दुनिया में भी एंट्री कर चुके हैं. वह सन् 2020 में 'भौकाल' नाम की वेब सीरीज में चिंटू टेढ़ा के किरदार में नजर आए थे.

ये भी पढ़ें: Shraddha Kapoor ने जेब खर्च के लिए कॉफी शॉप में की थी नौकरी, पहली फिल्म रही थी FLOP

पहले भी लग चुका है ड्रग्स का आरोप
सिद्धांत कपूर पहले भी ड्रग्स मामले में फंस चुके हैं. मुंबई के जुहू में हुई एक पार्टी के दौरान उनको पुलिस ने अरेस्ट किया था. बताया जाता है कि साल 2008 में हुई इस पार्टी में वो भी मौजूद थे जहां पर काफी मात्रा में एमडीएमए और कोक का इस्तेमाल हुआ था. सिद्धांत का ड्रग्स टेस्ट भी किया गया था.  उस दौरान सिद्धांत उस रेस्टोरेंट में डिस्क जॉकी के तौर पर काम करते थे.

श्रद्धा कपूर पर भी लग चुका है ड्रग्स का आरोप
सिद्धांत की बहन श्रद्धा कपूर का नाम भी ड्रग्स केस में आ चुका है. सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में श्रद्धा कपूर NCB के रडार पर आई थीं. इस सिलसिले में एनसीबी की टीम ने श्रद्धा कपूर से पूछताछ भी की थी. श्रद्धा कपूर और सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म छिछोरे में एक साथ काम भी किया था.  बताया गया था कि श्रद्धा कपूर ने सुशांत के फार्म पर पार्टी में भी शिरकत की थी. इस पर श्रद्धा ने कहा था कि वह सिर्फ पार्टी में गई थीं उन्होंने ड्रग्स नहीं ली. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement