Advertisement

श्वेता तिवारी की बेटी Palak Tiwari ने Varun Dhawan संग लगाए ठुमके, नए गाने की पहली झलक हुई लीक?

Shweta Tiwari की बेटी Palak Tiwari का एक वीडियो अभिनेता Varun Dhawan के साथ वायरल हो रहा है.

Latest News
श्वेता तिवारी की बेटी Palak Tiwari ने Varun Dhawan संग लगाए ठुमके, नए गाने की पहली झलक हुई लीक?

पलक तिवारी, वरुण धवन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) भी अब इंडस्ट्री में धीरे-धीरे जगह बनाने की कोशिश में जुटी हुई हैं. बीते दिनों हार्डी संधू के साथ उनका धमाकेदार गाना 'बिजली-बिजली' जबरदस्त हिट हुआ था. वहीं, अब बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ उनका एक वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पलक और वरुण जबरदस्त डांस करते दिखाई दे रहे हैं. दोनों का ये वीडियो आने वाले एक म्यूजिक वीडियो की झलक बताया जा रहा है. यानी पलक और वरुण के इस गाने के एनाउंसमेंट से पहले ही गाना का फर्स्ट लुक लीक हो गया है.

वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर वरुण धवन और पलक तिवारी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें ये दोनों एक-दूसरे के साथ अपने डांस स्टेप्स सिंक करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में जहां एक तरफ पलक काफी ग्लैमरस लुक में दिखाई दे रही हैं वहीं, दूसरी तरफ वरुण धवन भी कुछ कम नहीं लग रहे हैं. ये एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो मालूम होता है जिसमें पलक और वरुण की कैमिस्ट्री शानदार दिख रही है. वीडियो में पलक के धमाकेदार डांस मूव्स पर भी लोग फिदा होते दिख रहे हैं. यहां देखें वायरल हो रहा ये वीडियो-

 

 

ये भी पढ़ें- Shamita Shetty के Birthday पर बहन शिल्पा शेट्टी ने लुटाया प्यार, शेयर किया खास वीडियो

ये भी पढ़ें- B'day Spcl: गरीबी में गुजारा बचपन, एक फिल्म ने बदल दी Nirahua की किस्मत

फिर करेंगी इंप्रेस?

वरुण-पलक के आने वाले वीडियो की पहली झलक लीक होते ही वायरल हो गई है. हालांकि, अभी तक वरुण और पलक के इस नए गाने को लेकर ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई है लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में फैंस को दोनों की कैमिस्ट्री भा गई है. अब देखना होगा की पिछले गाने की तरह पलक इस गाने से भी दर्शकों को इंप्रेस कर पाती हैं या नहीं. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement