Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

पापा राज कुंद्रा से झगड़ीं बेटी समीशा, Shilpa Shetty ने शेयर किया क्यूट वीडियो

Shilpa Shetty ने अपनी बेटी Shamisha का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो पापा Raj Kundra के साथ मिलकर मस्ती करती दिखाई दे रही हैं.

Latest News
पापा राज कुंद्रा से झगड़ीं बेटी समीशा, Shilpa Shetty ने शेयर किया क्यूट वीडियो

शिल्पा शेट्टी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने बेहद खास अंदाज में अपनी बेटी समीशा (Shamisha) का दूसरा बर्थडे बेहद खास अंदाज में सेलीब्रेट किया है. उन्होंने सोशल अकाउंट पर समीशा एक बेहद क्यूट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में समीशा अपने पापा राज कुंद्रा (Raj Kundra) के साथ बेहद प्यारे अंदाज में झगड़ा करती दिखाई दे रही हैं और पापा से जबरदस्त कॉम्पीटीशन भी करती नजर आ रही हैं. शिल्पा ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में अपनी बेटी के लिए जन्मदिन की विश भी लिखी है. वीडियो में समीशा की क्यूटनेस पर फैंस फिदा होते दिखाई दे रहे हैं.

वायरल हुआ वीडियो

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पिंक फ्रॉक पहने दिखाई दे रही हैं. समीशा की हेयर क्लिप्स भी बेहद क्यूट दिख रही हैं. वीडियो में वो पापा राज कुंद्रा के साथ समीशा अपनी ही भाषा में पापा से झगड़ा करती दिखाई दे रही हैं. ये झगड़ा चल रहा है मम्मी शिल्पा पर हक जताने का. जब राज कुंद्रा, शिल्पा के पैर पर हाथ रखते हैं तो समीशा उनका हाथ हटा देती हैं और राज किस करते हैं तो समीशा भी कॉम्पीटीशन में किस करती दिखाई देती हैं. यहां देखें वायरल हो रहा ये वीडियो-

 

 

ये भी पढ़ें- VIDEO: 'गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल' पर Adah Sharma ने डस्टबिन के साथ किया 'कचरा डांस' 

ये भी पढ़ें- OSCAR 2022 में आमलोग भी बन सकेंगे जज, जानिए क्या होगी प्रक्रिया?

लिखी बर्थडे विश

इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा- 'मेरी! तुम हमारी  जिंदगी में आईं और इतनी खुशी लाईं लेकिन फिर भी हमारे लिए ये काफी नहीं होता. शुक्रिया हमारे दिलों को प्यार और खुशियों से भरने के लिए. मेरी अनमोल और प्यारी समीशा. मुझे तुमसे तब ही प्यार हो गया था जब तुमने पहली सांस ली थी और मैं अपनी आखिरी सांस तक तुम्हारी हिफाजत करने का वादा करती हूं'. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement