Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

VIDEO: रोहित शेट्टी ने किया इग्नोर तो Shilpa Shetty ने दे मारी कांच की बोतल

वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि शिल्पा शेट्टी रोहित शेट्टी के साथ काम करना चाहती हैं. आखिर चाहें भी क्यों न रोहित एक स्टार डायरेक्टर हैं.

VIDEO: रोहित शेट्टी ने किया इग्नोर तो Shilpa Shetty ने दे मारी कांच की बोतल

Shilpa shetty attacked rohit shetty

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर और स्टंट के 'ब्रांड एंबेसडर' Rohit Shetty को कौन नहीं जानता. वह अपनी फिल्मों के धमाकेदार एक्शन की वजह से जाने जाते हैं लेकिन कलर्स के शो इंडियाज गॉट टैलेंट के स्टेज पर उन पर ही हमला हो गया. रोहित पर यह हमला शो की जज Shilpa Shetty ने किया था. शिल्पा ने रोहित पर खुल्लम-खुल्ला हमला कर दिया. यह वीडियो अब इंस्टग्राम पर वायरल हो गया है. 

वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि शिल्पा शेट्टी रोहित शेट्टी के साथ काम करना चाहती हैं. आखिर चाहें भी क्यों न रोहित एक स्टार डायरेक्टर हैं लेकिन अगर वो आपको कास्ट ना करें तो क्या. बस इसका बदला लेने के लिए शिल्पा शेट्टी ने यह हमला कर दिया. शिल्पा शेट्टी इस वीडियो में रोहित से बात करने की कोशश करती दिख रही हैं लेकिन रोहित उन्हें इग्नोर करते हैं. इसके बाद वह एक कांच की बॉटल उठाती हैं और फिल्म 'सिंघम' 'अता माजी सटकली' डायलॉग बोलती हैं. 

रोहित से बात कर रहे बादशाह, शिल्पा की यह हरकत देखकर डर से कांप जाते हैं. शिल्पा उन्हें भी बॉटल मारती हैं. इसके बाद शिल्पा बादशाह का गाना 'पागल है पागल है' गाने लगती हैं. आपको बता दें कि शिल्पा इन दिनों बादशाह और किरण खेर के साथ इंडियाज गॉट टैलेंट की को-जज हैं. इसी शो में रोहित शेट्टी ने शो में बतौर गेस्ट पहुंचे थे. वर्कफ्रंट पर बात करें तो शिल्पा शेट्टी बीते दिनों 'हंगामा 2' में नजर आई थीं. आने वाले दिनों में वह फिल्म 'निकम्मा' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यू दासानी भी होंगे.  

 

ये भी पढ़ें:

1- Kapil Sharma शो में निरहुआ और रवि किशन ने लगाया भोजपुरी तड़का, साथ में दिखीं दो हसीनाएं

2- अनुज कपाड़िया को प्रपोज करने वाली है Anupama, टीवी से पहले यहां देखें पूरा सीन

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement