Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

सिद्धार्थ शुक्ला का चश्मा पहने दिखीं Shehnaaz Gill, फैन्स को याद आ गया बिग बॉस का हीरो

शहनाज गिल को मुंबई में सिद्धार्थ शुक्ला के सनग्लासेज लगाए दिखीं. अब सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ और शहनाज के एक ही जैसा चश्मा लगाए फोटो वायरल हो रही हैं.

सिद्धार्थ शुक्ला का चश्मा पहने दिखीं Shehnaaz Gill, फैन्स को याद आ गया बिग बॉस का हीरो
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस के घर में बनी शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी आज भी फैंस के लिए उतनी ही खास है. सिद्धार्थ की अचानक मौत के बाद शहनाज टूट गई थीं लेकिन धीरे-धीरे वह ट्रैक पर लौट रही हैं लेकिन फिर भी शायद ही कोई लम्हा ऐसा हो जब शहनाज पल भर के लिए भी सिद्धार्थ को भूल पाती हों. हाल में शहनाज ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया कि फैन्स को सिद्धार्थ याद आ गए.

दरअसल, शहनाज गिल को मुंबई में सिद्धार्थ शुक्ला के सनग्लासेज लगाए दिखीं. अब सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ और शहनाज के एक ही जैसे सनग्लासेज लगाए तस्वीरों के कोलाज फैंस खूब शेयर कर रहे हैं. शहनाज गिल के इस अंदाज को नेटिजंस काफी पसंद कर रहे हैं और एक से बढ़कर एक रिएक्शन दे रहे हैं. शहनाज का यह अंदाज देखने के बाद तमाम फैंस का कहना है कि शहनाज ने साबित कर दिया है कि सच्ची मोहब्बत कभी नहीं मरती.

यह भी पढे़ें: 34 की हुईं Anushka Sharma, देखते ही देखते बन गईं इतने करोड़ की मालकिन

सामने आई तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि शहनाज, सिद्धर्थ के सनग्लासेज पहन मुस्कुराती हुई दिख रही हैं. सिद्धार्थ की मौत से लगा था झटका बता दें कि पिछले साल सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद उनकी खास दोस्त और एक्ट्रेस शहनाज गिल पूरी तरह से टूट गई थीं. सिद्धार्थ की मौत के बाद वह सोशल मीडिया और पब्लिक से काफी दूर हो गई थीं. काफी दिनों के बाद उन्होंने खुद को संभाला और काम पर वापसी की है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Telly Tashan (@tellytashan)

 

सिद्धार्थ की मौत के काफी दिनों बाद शहनाज ने खुद को संभाला है. अब वह हंसने लगी हैं कई बार उनकी खुशनुमा तस्वीरों पर उन्हें ट्रोल भी किया गया. जिसका शहनाज ने करारा जवाब दिया था. शहनाज ने कहा था- 'सिद्धार्थ चाहता था कि मैं हमेशा खुश रहूं इसलिए मैं खुश हमेशा रहूंगी. मैं अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जीना चाहती हूं और इस बारे में मैं किसी से बात नहीं करती.

यह भी पढ़ें: KGF Chapter 2 स्टार यश की बेटी का क्यूट वीडियो वायरल, बोली ‘आई लव रॉकी बॉय’

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement