Advertisement

ब्लैक ड्रेस में Shehnaaz Gill लग रही हैं बेहद खूबसूरत, Instagram पर शेयर की Photo

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक ड्रेस में तस्वीर शेयर की हैं. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

ब्लैक ड्रेस में Shehnaaz Gill लग रही हैं बेहद खूबसूरत, Instagram पर शेयर की Photo

Image Credit- instagram.com/shehnaazgill

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) बिग बॉस 13 के बाद से बहुत फेमस हो गई हैं. उनकी मासूम सी बातें, प्यारा सा चेहरा और चुलबुले स्वभाव ने लोगों का दिल जीत लिया है. अपने दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला की मृत्यु से शहनाज बहुत प्रभावित हुई थीं. तब से उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना रखी थी. जिससे उनके फैंस बहुत चिंतित थे. लेकिन अब वह पहले से बेहतर हैं. जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं. 

ब्लैक ड्रेस में शेयर की फोटो  
पिछले कुछ समय से गायब शहनाज अब ठीक हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी हॉट फोटो शेयर की हैं. ब्लैक कलर की ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. आपको बता दें, शहनाज की फोटो डब्बू रतनानी ने क्लिक की हैं. उनके पोस्ट पर लाइक और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है.

फैंस पोस्ट पर दिल वाली इमोजी शेयर कर अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं. एक फैन लिखता है, "एक बार फिर से धमाके के साथ हाजिर हैं". दूसरा फैन ने लिखा, "आप कितनी प्यारी लग रही हैं." अन्य फैन लिखती है, "मैं ये तस्वीर नासा को भेज रही हूं क्योंकि आप स्टार हैं." एक अन्य ने लिखा, ''शहनाज दीदी, आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं.''

पार्टी में भी आई थीं नजर
कुछ दिनों पहले शहनाज अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती भी नजर आई थीं. पार्टी में कश्मीरा शाह, मोनालिसा, जॉर्जिया एंड्रियानी और अन्य हस्तियां को भी देखा गया था. उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए थे.  

हाल ही में बीके शिवानी से की थी बात
हाल ही में शहनाज गिल ने बीके शिवानी से बात की थी. उन्होंने बीके शिवानी से उन लोगों के बारे में बात की जिनकी आत्मा चली गई है. उन्होंने कहा, "लोग अपनों को खो देते हैं. हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि हमें उनके साथ और रहना था. हमें यह सोचना चाहिए कि हमारी अच्छी यादें साथ हैं."

सिद्धार्थ शुक्ला का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "मैं अक्सर सोचती हूं कि उस आत्मा ने मुझे इतना ज्ञान कैसे दिया. मैं पहले लोगों पर आसानी से विश्वास कर लेती थी. लेकिन उस आत्मा ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है."

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement