Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

VIDEO: सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर इमोशनल हुईं शहनाज गिल, बोलीं- वो आ चुके हैं!

शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो सिद्धार्थ शुक्ला को याद करने के साथ-साथ पिछले दो वर्षों के अपने अनुभवों के बारे में बात कर रही हैं.

VIDEO: सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर इमोशनल हुईं शहनाज गिल, बोलीं- वो आ चुके हैं!

शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के निधन के सदमे से अभी तक फैंस उबर नहीं पाए हैं. वहीं, उनकी खास दोस्त शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) भी बेहद मुश्किल समय से गुजर रही हैं. सिद्धार्थ के निधन के काफी समय बाद वो पर्दे पर तो लौट आई हैं लेकिन कई बार वो उनके बारे में बात करते हुए इमोशनल होती दिखाई दे जाती हैं. हाल ही में एक बार फिर शहनाज कुछ ऐसे ही कारणों से सुर्खियों में आ गई हैं. उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हुए बताया है कि किस तरह वो पहले से स्ट्रॉन्ग हुई हैं और उन्हें लगता है कि सिद्धार्थ कहीं न कहीं आ चुके हैं.

स्पिरिचुअल गुरु संग वीडियो वायरल

शहनाज गिल ने हाल ही में स्पिरिचुअल गुरु ब्रह्मकुमारी बीके शिवानी से बात की है. 1 घंटे तक चली इस बातचीत के दौरान शहनाज ने अपनी आध्यात्मिक यात्रा के बारे में बताया है. इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया है कि किस तरह सिद्धार्थ के जरिए वो शिवानी से कनेक्ट हुई थीं. शहनाज कहती हैं कि 'मैं हमेशा सिद्धार्थ से कहती थी, मुझे शिवानी बहन से बात करनी है. मैं उन्हें बहुत पसंद करती हूं. सिद्धार्थ कहते थे कि मैं तुम्हारी बात जरूर कराऊंगा'.

ये भी पढ़ें- Deepika Padukone ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, रिलीज हुए Gehraiyaan के धमाकेदार 6 Poster

 

 

सिद्धार्थ के बारे में शहनाज ने की बात

सिद्धार्थ के बारे में बात करते हुए शहनाज ने आगे कहा कि 'हमारा सफर अभी जारी है, उनका सफर पूरा हो चुका है. उनके कपड़े बदल चुके है लेकिन, वो कहीं ना कहीं आ चुके हैं. उनकी शक्ल बदल गई है लेकिन, वो दोबारा इस रूप में आ चुके हैं. उनका अकाउंट मेरे साथ अभी के लिए बंद हो गया है फिर शायद कभी जारी होगा'. शहनाज अब मानती हैं कि 'किसी के रोने से सिर्फ दर्द बढ़ता है. कभी कम नहीं होगा. किसी ना किसी का कोई ना कोई चला जाता है. लेकिन हमें ये सोचना चाहिए कि हमें और रहना था'. शहनाज के इस बयान ने Sidnaaz फैंस को इमोशनल कर दिया है. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement