Advertisement

Pooja Misra के वर्जिनिटी बेचने वाले आरोप पर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे ने दिया जवाब, वायरल हुआ गुस्से भरा ट्वीट

Pooja Misra ने Shatrughan Sinha के परिवार पर शॉकिंग आरोप लगाया था. वहीं, अब शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव ने जवाब दिया है.

Latest News
Pooja Misra के वर्जिनिटी बेचने वाले आरोप पर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे ने दिया जवाब, वायरल हुआ गुस्से भरा ट्वीट

पूजा मिश्रा, लव सिन्हा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस 5 फेम पूजा मिश्रा (Pooja Misra) आए दिन अपने सनसनीखेज बयानों के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं. उन्होंने अपने लेटेस्ट बयान में अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के परिवार पर सेक्स स्कैम चलाने का आरोप लगाया था. पूजा मिश्रा का आरोप है उनकी वर्जिनिटी बेची गई और इसके जरिए सोनाक्षी सिन्हा को स्टार बनाया गया. वहीं, पूजा मिश्रा के इन दावों पर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव (Luv) ने रिएक्शन दे दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया है और कहा है कि पूजा की मानसिक हालत ठीक नहीं है.

लव को आया गुस्सा

पूजा मिश्रा के आरोपों पर लव सिन्हा ने ट्वीट के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- 'उस महिला को प्रोफेशन मदद की जरूरत है. मेरे परिवार के खिलाफ ऐसे आरोप लगाना यह साबित करता है कि वो दिमागी तौर पर ठीक नहीं है. यूं तो मैं इंटरनेट पर चल रही ऐसी बकवास का मैं जवाब नहीं देता लेकिन मुझे लगता है कि गैरजिम्मेदार एडिटर जिसने इस स्टोरी को अप्रूव किया. उसे अहसास होना चाहिए कि ऐसे आर्टिकल के लिए जो कि झूठा और वाहियात है, उनके खिलाफ भी मानहानि का केस हो सकता है'.

 

Pooja Misra, Luv Sinha

 

ये भी पढ़ें- पत्रकार संग दुर्व्यवहार केस: Salman Khan को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, जानें पूरा मामला

ये भी पढ़ें- गोविंदा को ऑफर हुई थी हॉलीवुड फिल्म Avatar? बताया- मेरी एक बात पर भड़क गए थे James Cameron

पूजा के आरोप

बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान पूजा ने शत्रुघन सिन्हा के बारे में कहा था कि इन लोगों ने सोनाक्षी सिन्हा का करियर बनाने के लिए मेरा इस्तेमाल किया. पूजा मिश्रा ने कहा, 'मेरे पिता और शत्रुघन सिन्हा करीबी दोस्त थे. शत्रुघन सिन्हा ने मेरे पिता से 100 करोड़ रुपये भी लिया. इनता ही नहीं इन लोगों ने अपने ही घर पर सेक्स स्कैम भी शुरू कर दिया था. इन लोगों ने मेरा इस्तेमाल किया और बेहोशी की हालत में मेरे साथ गलत किया. इस परिवार ने मेरी वर्जिनिटी बेचकर पैसा कमाया. सोनाक्षी सिन्हा तो फैशन डिजाइनर बनने वाली थी, वो अचानक बॉलीवुड में कैसे आ गई? इन लोगों ने सोनाक्षी सिन्हा को स्टार बनाया'.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement