Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

B'day Spl: बाथरूम में Sharman Joshi को मिला 'थ्री-इडियट्स' का ऑफर, एक्टर ने सुनाया था मजेदार किस्सा

Sharman Joshi के जन्मदिन के मौके पर जानें उनकी पर्सनल और फिल्मी करियर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें.

Latest News
B'day Spl: बाथरूम में Sharman Joshi को मिला 'थ्री-इडियट्स' का ऑफर, एक्टर ने सुनाया था मजेदार किस्सा

शरमन जोशी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शरमन जोशी (Sharman Joshi) 28 अप्रैल 2022 को अपना 42वां जन्मदिन सेलीब्रेट करेंगे. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अपने यादगार किरदारों के जरिए बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई है. उन्हें सबसे ज्यादा तारीफें फिल्म 'थ्री इडिट्स' में 'राजू रस्तोगी' के किरदार के लिए मिली थीं. वहीं, शरमन को ये फिल्म मिलने से जुड़ा किस्सा भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. उन्हें इस फिल्म का ऑफर एक बाथरूम में मिला था. फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी से उनकी मुलाकात कुछ ऐसे हुई थी जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

वॉशरूम में मिला ऑफर

फिल्म थ्री- इडियट्स के लिए शरमन जोशी पहली पसंद नहीं थे. शरमन से पहले ये रोल अरशद वारसी को ऑफर किया गया था. वहीं, जब फिल्म की कास्टिंग चल रही थी उसी दौरान शरमन की मुलाकात राजू हिरानी से हुई थी एक्टर- डायरेक्टर की ये मीटिंग बाथरूम में हुई थी. राजकुमार हिरानी ने फिल्म 'रंग दे बसंती' में उनके काम की तारीफ करते हुए कहा था- 'मुझे तुम्हारा काम पसंद आया है. एक फिल्म के लिए तुमसे बात करनी है. मैं तुमसे जल्द ही कनेक्ट करूंगा'.

ये भी पढ़ें- CBSE Board Exams: आमिर खान ने बच्चों को दिया खास मैसेज, पोस्ट में लिखा फिल्म का मजेदार डायलॉग

ये भी पढ़ें- जब Vinod Khanna के पिता ने बेटे के सिर पर तान दी थी पिस्तौल, जानें- किस बात पर आया था गुस्सा?

कैसे मिली फिल्म

हालांकि, राजकुमार हिरानी की तरफ से कई दिनों तक कोई कॉन्टैक्ट नहीं किया गया तो शरमन खुद ही उनके ऑफिस पहुंच गए. बस फिर क्या था उन्हें मिल गया 'थ्री इडियट्स' का मशहूर राजू रस्तोगी का रोल. इस रोल के लिए शरमन ने ऑडीशन भी दिया था. बात करें पर्सनल लाइफ की तो उन्होंने साल 2000 में अभिनेता प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा संग शादी की थी.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement