Advertisement

Shark Tank खत्म हुए 1 महीना हो गया, जज Ashneer Gorver अब तक खा रहे हैं गालियां!

अशनीर ने कपिल शर्मा शो में बताया था कि शार्क टैंक का पहला सीजन खत्म हुए एक महीने से ज्यदा हो गया है लेकिन उनकी ट्रोलिंग बंद नहीं हुई.

Shark Tank खत्म हुए 1 महीना हो गया, जज Ashneer Gorver अब तक खा रहे हैं गालियां!

Ashneer Grover trolled

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Ashneer Grover को इस बात का अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि एक शो में आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी इस कदर बढ़ जाएगी. Shark Tank ने केवल अशनीर को ही नहीं अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल, गजल अलघ, नमिता थापर सभी को घर-घर में मशहूर कर दिया. एक तरफ जहां सभी को Boat वाले अमन गुप्ता की कॉमिक साइड देखने को मिली वहीं अशनीर ग्रोवर का कड़क अंदाज उनकी पहचान बना. वह अपने इस बिहेवियर की वजह से सोशल मीडिया पर विलेन बन गए. यह बात खुद उन्होंने बताई है. अशनीर ने बताया कि लोगों ने उन्हें घमंडी जैसे टैग दिए.

अशनीर ने कपिल शर्मा शो में बताया था कि शार्क टैंक का पहला सीजन खत्म हुए एक महीने से ज्यदा हो गया है लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग अभी तक खत्म नहीं हुई है. उन्हें अभी तक सोशल मीडिया पर गालियां सुनने को मिलती हैं. यूट्यूबर रोहन जोशी के साथ एक इंटरव्यू में अशनीर ने कहा, बहुत गाली पड़ती हैं. अभी भी रात को छुप-छुप कर मैं तीन बजे उठकर गंदे कमेंट डिलीट करता हूं.


कैसे शार्क टैंक का हिस्सा बने अशनीर ग्रोवर

अशनीर ने बताया, मैंने शार्क टैंक नहीं देखा था तो मुझे इस शो से जुड़ने की कोई एक्साइटमेंट नहीं थी. मुझे बताया गया था कि इन्वेस्टमेंट करना इस शो का हिस्सा होगा इसलिए मैंने इसके लिए हां कहा था.

 

ये भी पढ़ें:

1- सालों बाद साथ 'घुड़चढ़ी' में दिखेंगे Sanjay Dutt- रवीना टंडन, जानें फिल्म से जुड़ी डिटेल

2- किसी एक्ट्रेस से कम खूबसूरत नहीं हैं Urvashi Rautela की मां मीरा, ये Photos हैं सबूत

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement