Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Shark Tank India: नाभी को गोल और गहरा बनाता है यह प्रॉडक्ट, सुनकर छूट गई थी सबकी हंसी

अनुपम मित्तल ने कहा, उसने बताया कि उसकी फैंटेसी एक गोल गहरी नाभी है. यह सुनकर हम समझ नहीं पा रहे थे कि हंसें या रोएं.

Shark Tank India: नाभी को गोल और गहरा बनाता है यह प्रॉडक्ट, सुनकर छूट गई थी सबकी हंसी

belly button shaper shark tank india

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अपनी यूनीक थीम की वजह से लगातार सुर्खियों में रहा Shark Tank India अब खत्म हो चुका है. इसके फिनाले के बाद अब सभी को यहां सुनने को मिले अतरंगी आइडिया याद आ रहे हैं. कुछ ऐसे थे जिन्हें सुनकर Sharks को हंसी आई तो वहीं कुछ ऐसे थे जिनके बारे में सुनकर ये शर्म से पानी हो गए. ऐसे ही एक आइडिया के बारे में Shaadi.com के को-फाउंडर Anupam Mittal ने बात की.

आरजे सिद्धांत कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में अनुपम ने कहा, यह शख्स अपनी पत्नी के साथ शो पर आया था. हमने उन्हें वेलकम किया और स्टेज पर आते ही उसने पूछा कि आपकी फैंटेसी क्या है? मैंने शर्म से अपना चेहरा छिपा लिया क्योंकि मैं उसके साथ वह डिस्कशन नहीं करना चाहता था. कौन जानता था कि वह किस बारे में बात करने वाला था.

अनुपम ने कहा, उसने बताया कि उसकी फैंटेसी एक गोल गहरी नाभी है. यह सुनकर हम समझ नहीं पा रहे थे कि हंसें या रोएं. कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आगे क्या कहें. उसने कहा कि उसने एक ऐसा डिवाइस बनाया है जिसकी मदद से आप गोल गहरी नाभी पा सकते हैं. इस प्रॉडक्ट के डेमो के लिए उसने एक डांसर को स्टेज पर बुलाया और कहा - बाहर लाओ सुंदरी को. उसने उस डांसर की नाभी दिखाई तो एक तरफ मैं नाभियों के बारे में सोच रहा था और इसने इन्वेस्टमेंट की बात कर दी. इस पर सभी शार्क हंस रहे थे. मैं इसे बता नहीं सकता आप खुद देखेंगे तो समझेंगे कि क्या सीन था.

डेमो और डिसक्शन के बाद इस आइडिया को सभी ने रिजेक्ट कर दिया. हर पैनलिस्ट ने अपनी वजह बताई. वहीं अशनीर ग्रोवर ने कहा, मुझे खुद पर हंसी आ रही है कि मैं अपना टाइम यहां बर्बाद कर रहा हूं. इस दुनिया में और भी कई समस्याएं हैं और कुछ और बना लेते. इसके लिए कोई डिमांड नहीं है और न ही इसका कोई मेडिकल यूज है. आपने अपना और हमारा दोनों का समय खराब किया.

ये भी पढ़ें:

1- ऐसी क्या बात थी कि रोज 3 घंटे मेकअप रूम में ही बिता देते थे Bobby Deol

2- प्रेग्नेंसी लुक पर ट्रोल हुईं Kajal Aggarwal ने ट्रोलर्स की गाल पर जड़ा 'तमाचा'

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement