Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

शाहरुख खान के बेटे Aaryan Khan लिख रहे हैं वेब सीरीज, जानें- क्या होगी कहानी?

Shahrukh Khan के बेटे Aryan Khan जल्द डेब्यू कर सकते हैं लेकिन बतौर एक्टर नहीं बल्कि राइटर के तौर पर.

Latest News
शाहरुख खान के बेटे Aaryan Khan लिख रहे हैं वेब सीरीज, जानें- क्या होगी कहानी?

Aryan Khan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बच्चे उन्हीं के ही नक्शे- कदम पर चलने की तैयारी कर रहे हैं. सुहाना खान के ग्लैमरस फोटोशूट के बाद फिल्म इंडस्ट्री में उनका कभी न कभी आना पक्का हो गया है तो वहीं अब किंग खान के बेटे आर्यन खान के डेब्यू को लेकर भी रिपोर्ट्स आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आर्यन खान (Aryan Khan) बतौर राइटर अपना करियर शुरू करने जा रहे हैं और वो इन दिनों किसी वेब सीरीज कि कहानी लिख रहे हैं. इस वेब सीरीज की कहानी को लेकर कुछ हिंट्स भी सामने आई हैं.

आर्यन बनेंगे राइटर?

आर्यन खान बीते साल क्रूज रेव पार्टी केस को लेकर सुर्खियों में रहे थे. वहीं, हाल ही में पिंकविला की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आर्यन खान एक वेब सीरीज के आइडिया पर काम कर रहे हैं. वो एक कहानी तैयार कर रहे हैं. बताा ये भी जा रहा है कि कई आइडियाज में से दो तो आर्यन ने फाइनल भी कर दिए हैं. बताया जा रहा है कि ये सीरीज शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज के बैनर तले बनेगी और इसी साल इस पर काम भी शुरू हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- John Abraham की नई फिल्म 'तेहरान' का एलान, जानें- कब होगी रिलीज

ये भी पढ़ें- प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' में Amitabh Bachchan की शानदार एंट्री, खास है बिग बी का रोल

कहानी के बारे में डिटेल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन खान की वेब सीरीज अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होगी और इसकी कहानी को लेकर भी हिंट सामने आई है. बताया जा रहा है आर्यन एक क्रेजी फैन को लेकर कहानी बनाने जा रहे हैं जो थ्रिलर से भरी होगी. आर्यन खान के साथ इन प्रोजेक्ट्स पर बिलाल सिद्दीकी भी काम कर रहे हैं वो आर्यन के संग मिलकर कहानी को लिख भी रहे हैं. हालांकि, अभी इस पर आर्यन खान या शाहरुख खान की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement