Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Shahrukh Khan के मेहमान से मिलने मन्नत पहुंचे सलमान खान, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

किंग खान के घर पर सितारों का जमावड़ा लगा. सलमान खान, अक्षय कुमार, सैफ अली खान सभी लोग इस विदेशी मेहमान से मिलने पहुंचे थे.

Shahrukh Khan के मेहमान से मिलने मन्नत पहुंचे सलमान खान, वायरल हो रही हैं तस्वीरें
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शाहरुख खान के घर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में सलमान खान, अक्षय कुमार, सैफ अली खान सभी लोग शाहरुख खान के घर पर नजर आ रहे हैं. अब ये सब वहां क्यों पहुंचे इसके पीछे भी एक बहुत ही खास वजह है. दरअसल शाहरुख खान के घर पर एक खास मेहमान पहुंचे हुए थे. यह कोई और नहीं सऊदी अरब रेड सी फिल्म फेस्टिवल के चेयरमैन मोहम्मद अल टर्की थे. इनके साथ और भी लोग थे. इन्हीं से खास मुलाकात के लिए सभी शाहरुख के घर पहुंचे थे.

संस्कृति मंत्री और अल-उलास के शाही आयोग के गवर्नर बदर बिन फरहान अलसौद ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में वह शाहरुख खान, सैफ अली खान, सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ वह मुलाकात करते नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में अक्षय कुमार और सलमान खान एक साथ दिख रहे हैं. उन्होंने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा, 'बॉलिवुड के सुपरस्टार्स सैफ, शाहरुख, अक्षय और सलमान खान से मुलाकात की. फिल्म दुनिया के बारे में बातचीत करने और संस्कृति को जानने का मौका मिला.'

 

वर्कफ्रंट पर बात करें तो हाल में ही शाहरुख, पठान की शूटिंग का स्पेन शेड्यूल पूरा करके भारत लौटे हैं. वह स्पेन के बाद दुबई के मॉल में भी नजर आए थे. स्पेन में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने पठान की शूटिंग की. पठान को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म में जॉन अब्राहम भी नजर लीड रोल में हैं. यह फिल्म साल 2023 में रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज हो रही है.

 

ये भी पढें:

1- लॉकडाउन के दौरान इस गंभीर बीमारी के शिकार हो गए थे Badshah, स्टेज पर परफॉर्म करना हो गया था मुश्किल

2- The Kashmir Files के लिए अनुपम खेर नहीं अक्षय कुमार थे पहली पसंद !

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement