Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Aryan Khan को ड्रग्स केस में क्लीन चिट मिलने पर क्या बोले Shahrukh Khan? वकील ने किया खुलासा

Aryan Khan को Drugs Case में राहत मिलने के बाद उनके वकील ने बताया है कि इस पर Shahrukh Khan का क्या रिएक्शन है.

Latest News
Aryan Khan को ड्रग्स केस में क्लीन चिट मिलने पर क्या बोले Shahrukh Khan? वकील ने किया खुलासा

शाहरुख खान, आर्यन खान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के ड्रग्स केस (Drugs Case) में बड़ी राहत मिल गई है. उन्हें एनसीबी ने क्लीन चिट दे दी है. आर्यन ने इस केस में मुंबई की जेल में 22 दिन काटे थे. वहीं, अब जह उन्हें सारे चार्जेस के क्लियर कर दिया गया है तो ये आर्यन के परिवार के लिए खुशी की खबर है. इन सबके बीच आर्यन को क्लीन चिट (Clean Chit) मिलने पर शाहरुख का रिएक्शन भी सामने आ गया है. आर्यन के वकील ने बताया है कि शाहरुख से जब उनकी बात हुई तो उन्होंने क्या कहा?

NCB ने मानी अपनी गलती

एनसीबी अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि आर्यन खान समेत 6 लोगों के खिलाफ सबूतों के अभाव में मामला दर्ज नहीं किया जा रहा है. वहीं, एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान बेटे को क्लीन चिट मिलने से बहुत खुश हैं. आर्यन के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा- 'शाहरुख खान बहुत राहत महसूस कर रहे हैं'.

उन्होंने कहा कि 'इस बच्चे पर चार्ज लगाने या उसे गिरफ्तार करने के लिए शाहरुख के बाद कोई सबूत नहीं थे. मैं खुश हूं कि एनसीही ने प्रोफेशनल तरीके से अपनी गलती स्वीकार की है'.

ये भी पढ़ें- Aryan Khan Drugs Case: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बड़ी राहत, ड्रग्स केस में NCB ने दी क्लीन चिट

ये भी पढ़ें- IPL 2022: मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए Aryan Khan, लोगों ने पूछा यह कौन है ?

क्या है पूरा मामला?

NCB के डीडीजी (ऑपरेशंस) संजय कुमार सिंह ने कहा कि इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ एनडीपीसी के कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है. इन लोगों के नाम हैं- अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, विक्रांत छोकर, मोहक जायसवाल, इश्मित सिंह चढ्डा, गोमित चोपड़ा, नूपुर सतिजा, अब्दुल कादर शेख, श्रेयस नायर, मनीष राजगढ़िया, अचित कुमार, चिनेडू इग्वे, शिवराज हरिजन और ओकोरो उजोमा.

बता दें कि पिछले साल 2 अक्टूबर की रात को मुंबई में एक क्रूज से आर्यन को हिरासत में लिया गया था. आर्यन के साथ उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement