Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Shahrukh Khan की 'कल हो ना हो' में थीं दो एंडिंग, एक्टर को मौत वाले सीन से थी नफरत

Shahrukh Khan ने बताया था कि Kal Ho Na Ho की दो एंडिंग क्यों रखी गई थी? उन्होंने ये भी बताया था कि वो बच्चों को फिल्म का आखिरी सीन नहीं देखने देते हैं

Shahrukh Khan की 'कल हो ना हो' में थीं दो एंडिंग, एक्टर को मौत वाले सीन से थी नफरत

Shahrukh khan mannat

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. उनकी फिल्मों में रोमांस, कॉमेडी के साथ-साथ रुला देने वाले इमोशनल सीन्स भी होते हैं. वहीं, उनकी ऐसी ही इमोशनल फिल्मों में शामिल है 2003 में आई 'कल हो ना हो' (Kal Ho Na Ho). इस फिल्म में शाहरुख ने 'अमन' का किरदार इतनी खूबसूरती से निभाया है कि फिल्म के एक-एक सीन लोग आज भी उसे भुला नहीं पाए हैं. वहीं, शाहरुख ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि इस फिल्म में दो एंडिंग रखी गई थीं जिसकी वजह उनके बच्चे थे.

खुद किया था खुलासा

'कल हो ना हो' को रिलीज हुए 19 साल हो गए हैं. इस फिल्म में शाहरुख के अलावा एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और सैफ अली खान भी अहम किरदारों में नजर आए थे. निखिल आडवाणी की इस फिल्म में शाहरुख खान खुद एक गंभीर बीमारी से लड़ रहे होते हैं लेकिन अपने आस-पास के लोगों को खुश रखने की कोशिश करते नजर आते हैं. वहीं, इसका सबसे इमोशनल सीन था 'अमन' की मौत का जिसे देखना दर्शकों के लिए सबसे दर्दनाक था. ये सीन शाहरुख खान अपने बच्चों को नहीं दिखाना चाहते हैं. इस बारे में शाहरुख ने एक इंटरव्यू के दौरान बात की थी.

कभी नहीं दिखाई बच्चों को ये फिल्म

शाहरुख ने कहा- 'मैंने अपने बच्चों को कभी कल हो ना हो की एंडिंग नहीं दिखाई है. करण ने एक स्पेशल एडिट रखा था जिसमें मूवी तब खत्म हो जाती है जब मैं फ्लाइट ले लेता हूं'. इसके अलावा निखिल आडवाणी ने बताया था कि शाहरुख खान को 'कल हो ना हो' के डेथ सीन से बिल्कुल नफरत थी. वो कहते थे कि 'इसका कोई मतलब नहीं है और आप इसे कोई रिस्पेक्ट नहीं दे रहे हैं'. शाहरुख उस वक्त 'देवदास' भी शूट कर रहे थे और उन्हें उस फिल्म में अपना डेथ सीन काफी भाया था. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement