Advertisement

डिलिवरी बॉय के किरदार में Viral हो रही है kapil Sharma की यह Photo, क्या आपने पहचाना?

कपिल शर्मा की इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन मशहूर फिल्म अभिनेत्री नंदिता दास कर रही हैं.

डिलिवरी बॉय के किरदार में Viral हो रही है kapil Sharma की यह Photo, क्या आपने पहचाना?

kapil sharma

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द ही अपनी तीसरी फिल्म लेकर आ रहे हैं. बीते कई दिनों से उनकी यह फिल्म काफी चर्चा में है. कपिल खुद भी इस फिल्म से जुड़ी जानकारी और तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं. मगर इस बार इस फिल्म से जुड़ी एक जानकारी उनके फैन ने पोस्ट की है, जिस पर खुद कपिल को भी रिएक्ट करने पर मजबूर होना पड़ा.

दरअसल कपिल शर्मा की  इस आने वाली फिल्म की निर्माता-निर्देशक और लेखक हैं मशहूर अदाकारा नंदिता दास. फिल्म में कपिल शर्मा एक फूड डिलिवरी बॉय का किरदार निभा रहे हैं. नंदिता दास की फिल्म है तो जाहिर तौर पर रियलस्टिक टच होगा ही. इसी वजह से कपिल भी अपने किरदार में पूरी तरह ढलकर ही फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. इसके बावजूद भी उनके एक फैन ने उन्हें ना सिर्फ डिलिवरी बॉय के लुक में पहचान लिया बल्कि फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दी. फैन ने कैप्शन में लिखा- सर जी मैंने आपको आज लाइव देख लिया.  इस पोस्ट पर जब खुद कपिल शर्मा का ध्यान गया तो कपिल ने भी रिप्लाई करते हुए लिख दिया- किसी को बताना मत.

बता दें कि फिल्म की शूटिंग भुवनेश्वर में चल रही है. फिल्म में कपिल के साथ शहाना गोस्वामी फीमेल लीड के तौर पर दिखेंगी.  किस किस को प्यार करूं और फिरंगी के बाद ये कपिल की तीसरी फिल्म है जिससे उन्हें काफी उम्मीदें हैं. इससे पहले आईं उनकी दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं.

ये भी पढ़ें- ओडिशा के मुख्यमंत्री से मिले Kapil Sharma, फोटोज देख फैंस बोले- सीएम नवीन पटनायक को भी हंसा दिया

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement