Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

जेल जाएगा यह मशहूर संगीतकार, सेक्स ट्रैफिकिंग में हुए बरी, लेकिन कोर्ट ने वेश्यावृत्ति कराने का ठहराया दोषी

Diddy Prostitution Case: डीडी नाम से मशहूर Sean Diddy Combs के संगीत की दीवानगी पूरी दुनिया में है. जूरी ने उन्हें वेश्यावृत्ति कराने के आरोप में दो बार सजा दिए जाने की सिफारिश की है.

Latest News
जेल जाएगा यह मशहूर संगीतकार, सेक्स ट्रैफिकिंग में हुए बरी, लेकिन कोर्ट ने वेश्यावृत्ति कराने का ठहराया दोषी
Add DNA as a Preferred Source

Diddy Prostitution Case: पूरी दुनिया में अपने संगीत के लिए फैंस रखने वाली मशहूर संगीतकार सीन 'डीडी' कॉम्बस (Sean 'Diddy' Combs) को जेल की हवा खानी पड़ेगी. एक मामले में सात सप्ताह लंबे हाई प्रोफाइल ट्रायल के बाद कोर्ट ने डीडी को सेक्स-ट्रैफिकिंग के आरोपों से बरी करते हुए राहत दी, लेकिन उन्हें वेश्यावृत्ति कराने के लिए महिलाओं को ट्रांसपोर्ट करने के आरोप में दोषी पाया गया है. इसके लिए उन्हें कोर्ट जूरी ने दो काउंट की सजा सुनाए जाने की सिफारिश की है. इसके बावजूद डीडी के लिए यह राहत की बात कही जा सकती है, क्योंकि यह आरोप सेक्स-ट्रैफिकिंग के मुकाबले हल्का माना जाता है और इसमें कम सजा होने की संभावना है.

जूरी ने तीन दिन तक की आपस में चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीडी को वेश्यावृत्ति से जुड़े मामले में दो काउंट की सजा सुनाए जाने से पहले जूरी मेंबर्स ने आपस में गहन मंथन किया है. जूरी मेंबर्स ने इसके लिए 3 दिन के दौरान करीब 13 घंटे तक आपस में चर्चा की और इसके बाद डीडी को दोषी ठहराया गया. डीडी को अब इस मामले में अधिकतम 10 साल की सजा सुनाई जा सकती है, जो दो काउंट के कारण अधिकतम 20 साल होगी. हालांकि यह तय नहीं है कि दोनों काउंट की सजा एक साथ चलेगी या पहली सजा खत्म होने के बाद दूसरी शुरू होगी.

फैसले के समय मुस्कुराता रहा मशहूर संगीतकार
55 साल के डीडी अपने केस में फैसला सुनाए जाने के दौरान लापरवाह दिखाई दिए और मुस्कुराते रहे. उन्होंनें अपने वकीलों में से एक का हाथ पकड़कर उसका धन्यवाद कहा. फिर कोर्टरूम छोड़ने से पहले 4 महिलाओं समेत कुल 8 सदस्यों वाली जूरी का भी शुक्रिया अदा किया. जज अरुण सुब्रमण्यम ने भी कोर्ट स्थगित करने से पहले जूरी मेंबर्स को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद कहा.

क्या था डीडी के ऊपर आरोप
यह फैसला उस मुकदमे में आया है, जिसमें अभियोजकों ने डीडी पर कई दशक पुराने एक ऐसे क्रिमिनल गैंग का बॉस होने का आरोप लगाया था, जिसने अपने वफादार कर्मचारियों और अंगरक्षकों को अपने इशारे पर असंख्य अपराध करने का निर्देश दिया था. इन कथित अपराधों में जबरन वेश्यावृत्ति कराने, नशीली दवाएं बेचने, अपहरण करने, रिश्वतखोरी, गवाहों से छेड़छाड़ और सरकारी काम में बाधा डालने व आगजनी करने जैसे काम शामिल थे. हालांकि म्यूजिक इंडस्ट्री में दुनिया के सबसे पॉवरफुल लोगों में से एक डीडी ने हमेशा इन आरोपों से इंकार किया है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement