Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Sarkaru Vaari Paata की चमक फीकी पड़ते ही बदले Mahesh Babu के सुर, बोले- हिंदी सिनेमा से नहीं कोई परहेज

तेलुगू फिल्म स्टार Mahesh Babu इन दिनों अपनी नई फिल्म और बॉलीवुड पर दिये गये अपने कमेंट को लेकर चर्चा में हैं.

Sarkaru Vaari Paata की चमक फीकी पड़ते ही बदले Mahesh Babu के सुर, बोले- हिंदी सिनेमा से नहीं कोई परहेज

महेश बाबू

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) इन दिनो काफी वजहों से सुर्खियों में है. पहली वजह बॉलीवुड को लेकर दिया गया उनका बयान वहीं दूसरी वजह है उनकी हाल ही में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म ‘सरकारु वारी पाटा’ (Sarkaru Vaari Paata). इस रिलीज ने पहले दिन तो धमाकेदार ओपिनिंग की पर दूसरे ही दिन औंधे मुंह गिर पड़ी. इस फिल्म का कलेक्शन आधे से भी बहुत नीचे आ गया है. इसी बीच बॉलीवुड को लेकर दिये गये अपने बयान को लेकर भी अब महेश बाबू के सुर बदले-बदले दिखाई दिए. वो अब ये कह रहे हैं कि उन्हें हिंदी सिनेमा से परहेज नहीं और व भी हिंदी फिल्म करना चाहते हैं. 

महेश बाबू की एक्शन ट्रेलर मूवी सरकारू वारी पाता ने पहले दिन काफी अच्छी शुरुआत की. 12 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक 75 करोड़ की कमाई कर ली है. 2100 थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन पूरे देश में 47.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी. शुक्रवार यानी दूसरे दिन सिर्फ 16.50 करोड़ की कमाई कर पाई. 

बता दें कि अपनी इस फिल्म के रिलीज होने से पहले महेश बाबू ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकती. इस बयान के बाद महेश बाबू की काफी आलोचना हुई. बॉलीवुड के कई सितारों ने उनके इस बयान पर असहमति जताई. हालांकि उन्होंने इसका स्पष्टीकरण जारी किया था. महेश बाबू ने कहा है कि उन्हें हिंदी सिनेमा से परहेज नहीं और वह भी हिंदी फिल्म करना चाहते हैं. 

ये भी पढ़ें: Shahrukh Khan का पुराना वीडियो हुआ ट्रेंड, फैंस ने की तारीफ बोले- Mahesh Babu को इससे कुछ सीखना चाहिए

2 साल बाद की वापसी 

महेश बाबू करीब 2 सालों के बाद बड़े पर्दे पर लौटे हैं. उन्होंने अपनी फैमिली के साथ वक्त बिताने के लिए फिल्मों से ब्रेक लिया था फिर कोरोना वायरस महामारी की वजह से उन्होंने शूटिंग से दूरी बना ली. फिल्म की रफ्तार भले ही थम गई हो पर महेश बाबू की फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस काफी खुश हो गए हैं. वो अब डायरेक्टर एस एस राजामौली की अपकमिंग एडवेंचर थ्रिलर पर काम करेंगे. राजामौली के साथ ये उनकी पहली फिल्म है. 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement